24 घण्टे ऑनलाइन

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

सर्दियों के मौसम में लोग मूंगफली (Peanuts) खाते हुए बहुत नजर आते हैं कई लोग ऑफिस में स्नैक्स के तौर पर तो कई लोग धूप सेंकते हुए मूंगफली खाना का लुफ्त उठाते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि हेल्दी भी होती हैं। मूंगफली में…

24GhanteOnline
May 21, 2026
3 min read

सर्दियों के मौसम में लोग मूंगफली (Peanuts) खाते हुए बहुत नजर आते हैं कई लोग ऑफिस में स्नैक्स के तौर पर तो कई लोग धूप सेंकते हुए मूंगफली खाना का लुफ्त उठाते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि हेल्दी भी होती हैं। मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसलिए इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। ये प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है। लेकिन इसे सही तरीके और सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

ज्यादातर लोग मूंगफली (Peanuts) को भूनकर खाना पसंद करते हैं। वहीं डोसे और सांबर के साथ नारियल के अलावा मूंगफली की पट्टी भी परोसी जाती है। जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कई लोग ब्रेड पर मूंगफली से बना पीनट बटर लगाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा आप मूंगफली से और भी बहुत सी स्वादिष्ट चीजें बना सकते हैं। जैसे की मूंगफली की चाट। आइए जानते हैं मूंगफली चटनी और क्रिस्पी मूंगफली बनाने की रेसिपी के बारे में

मूंगफली (Peanuts) की चटनी


इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा कद्दूकस किया नारियल, 1/2 कप भुनी मूंगफली, 1 कप इमली, आवश्यकतानुसार लाल मिर्च और तेल, 1 चम्मच साबुत सरसों, 1/4 चम्मच साबुत जीरा, 1/4 चम्मच उड़द दाल, 1/4 चम्मच हींग, चुटकी भर करी पत्ता, स्वादानुसार नमक।

सबसे पहले मूंगफली, इमली, लाल मिर्च, नमक और आधा कप पानी डालकर इसे बारीक पीस लें ये ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को एक बड़े कटोरे में निकाल लें। अब इस कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों जीरा, लाल मिर्च और उड़द दाल डालें। जब जीरा चटक जाए, तो इसमें करी पत्ता और हींग डालें और गैस बंद कर दें।अब इसे चटनी के ऊपर डालें और मिलाएं और फिर चटनी ठंडा होने के लिए रख दें और बाद में सर्व करें।

क्रिस्पी मूंगफली (Peanuts) 


इसे बनाने के लिए चाहिए डेढ़ कप मूंगफली, 2 कप बेसन, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और तेल। सबसे पहले एक प्लेट में मूंगफली को फैला दें और उसके ऊपर हल्का पानी छिड़क दें। एक छोटी कटोरी में बेसन, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को मूंगफली के ऊपर डालें और अच्छी से मिलाएं, ताकि मिश्रण मूंगफली में अच्छी तरह से चिपक जाए।

मिश्रण को मिलाते वक्त ध्यान रखें कि मूंगफली आपस में ना चिपके। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें मूंगफली डालकर तल लें। एक प्लेट में टिश्यू पेपर बिछाएं और उस पर तली हुई मूंगफली रखें। इसमें से एक्स्ट्रा तेल निकाल लें। अब मसाला मूंगफली को ठंडा होने दें, फिर इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…