24 घण्टे ऑनलाइन

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सूप, नोट करें आसान रेसिपी

सर्दियों के आते ही हमारे डाइट में भी कई बदलाव होते हैं। सर्दियों में कुछ चीजों को खाने का मजा दोगुना हो जाता है। सर्दियों में सबसे ज्यादा लोगों को सूप (Soup) पीना पसंद होता है। सूप शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

सर्दियों के आते ही हमारे डाइट में भी कई बदलाव होते हैं। सर्दियों में कुछ चीजों को खाने का मजा दोगुना हो जाता है। सर्दियों में सबसे ज्यादा लोगों को सूप (Soup) पीना पसंद होता है। सूप शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम और खांसी से भी राहत दिलाता है। ठंड के मौसम में आप सब्जियों से कई टेस्टी सूप बना सकते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सूप पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। आज हम आपको कुछ टेस्टी सूप की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

वेजिटेबल सूप (Soup)


वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आप अपने हिसाब से सब्जियां चुन सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन गर्म करें, इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज, गाजर डालें और थोड़ी देर तक भूनें। इसके बाद आप इसमें अपनी मनपसंद दाल डाल सकते हैं। इसमें पानी डालें और उबाल आने तक इसे पकाएं। जब सब्जी और दाल नरम हो जाए, तो आप गैस बंद कर दें।

दाल का सूप (Soup)


एक पैन में पानी गर्म करके, इसमें 2 बड़े चम्मच चना दाल डालें। इसके बाद कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें नमक डालें। अच्छी तरह पकने दें। जब यह तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इसमें नींबू का रस मिला लें और दाल के सूप के साथ लुत्फ उठाएं।

ब्रोकोली और पालक सूप (Soup)


इसे बनाने के लिए प्याज, लहसुन और ब्रोकोली के साथ थोड़ा सा पालक भी काटकर रख लें। एक पैन गर्म करें और उसमें तेल डालें। इसके बाज कटी हुई सब्जियां डालकर इसे भून लें। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालें। शोरबा के लिए थोड़ा पानी मिलाएं। इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।

टोमेटो सूप (Soup)


इस सूप को बनाने के लिए प्याज और गाजर को काट लें। इसके अलावा 1 किलो टमाटर को मोटा-मोटा काट लें। एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और उसमें तेजपत्ता डालकर नरम होने तक भून लें। अब कटे हुए प्याज, टमाटर और गाजर डालें। इसे थोड़ी देर तक पकने दें और स्वादानुसार नमक मिलाएं। जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसका सेवन करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।