24 घण्टे ऑनलाइन

मकर संक्रांति के दिन बनाएं तिल की बर्फी, जानें आसान रेसिपी

मकर संक्रांति का त्योहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। इसे पूरे देश में विशेष उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर सूर्यदेव की पूजा-उपासना की जाती है। यह समय किसानों के लिए बहुत खास होता है। यह समय…

24GhanteOnline
January 7, 2025
3 min read

मकर संक्रांति का त्योहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। इसे पूरे देश में विशेष उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर सूर्यदेव की पूजा-उपासना की जाती है। यह समय किसानों के लिए बहुत खास होता है। यह समय होता है जब खरीफ की फसल कटाई के लिए तैयार होती हैं और रबी की फसलें बोई जाती हैं। मकर संक्रांति विशेष रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, और हरियाणा में धूमधाम से मनाई जाती है। यहां पर लोग इस दिन पतंगबाजी का आयोजन करते हैं, जो इस पर्व का एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है।

किसान इस दिन अपने खेतों में पूजा करते हैं और भगवान से अपनी फसल की अच्छी पैदावार की कामना करते हैं। विशेष रूप से तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां, जैसे तिल गुड़ के लड्डू, इस पर्व का प्रमुख रूप से मनाई जाते हैं। इस दिन तिल से बहुत सी चीजें बनाई जाती हैं। जैसे कि तिल के लड्डू और बर्फी (Til Barfi) । आज हम आपको तिल की बर्फी बनाने के विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से मकर संक्रांति के दिन घर पर बना सकते हैं।

तिल के लड्डू की तरह बर्फी (Til Barfi) भी तिल और गुड़ से तैयार होती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। तिल और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मददगार हो सकते हैं।

तिल की बर्फी (Til Barfi) बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 250 ग्राम ताजे और अच्छे तिल, कद्दूकस किया हुआ 150 ग्राम गुड़, जरूरत के मुताबिक घी, पानी और कद्दूकस किए हुए ड्राई फ्रूट्स।

तिल की बर्फी (Til Barfi) बनाने की विधि


सबसे पहले तो तिल को साफ कर इसे रोस्ट कर लें। ताकि उनका स्वाद और खुशबू बेहतर हो जाए। इसके बाद कुछ समय के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक दूसरी कढ़ाई में गुड़ और पानी डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें।

गुड़ को पूरी तरह से घुलने तक इसे पकने दें। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा घी भी डाल सकते हैं।

अब गुड़ को सही तरह से पिघलने के बाद इसमें भुने हुए तिल डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। आप चाहें तो कद्दूकस किए हुए काजू या बादाम भी इस मिश्रण में डाल सकते हैं। इसके बाद भूने हुए तिल का ग्राइंडर की मदद से पीस लें।

अब एक थाली में घी लगाएं और इस मिश्रण को उस घी लगी हुई थाली या ट्रे में निकालें। अब इसे कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर बर्फी (Til Barfi) को मनचाहे आकार में काट लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…