नाश्ते का जायका बढ़ा देगी डिश, स्वाद में लजीज और पौष्टिकता से भरपूर
चाट के नाम से ही मुंह में पानी आने लगता है। चाट कई चीजों को मिलाकर बनाई जाती है, जो बेहत चटपटी होती है। आज हम आपको मखाना चाट (Makhana Chaat) से रूबरू कराएंगे। यह नाश्ते के रूप में शानदार चोइस हो सकती है। चूंकी मखाना एक…
चाट के नाम से ही मुंह में पानी आने लगता है। चाट कई चीजों को मिलाकर बनाई जाती है, जो बेहत चटपटी होती है। आज हम आपको मखाना चाट (Makhana Chaat) से रूबरू कराएंगे। यह नाश्ते के रूप में शानदार चोइस हो सकती है। चूंकी मखाना एक ड्राई फ्रूट होता है, इसलिए इससे बनने वाली चाट पौष्टिकता और एनर्जी से भरपूर होगी। दूसरे ड्राई फ्रूट्स की तुलना में मखाना पाचन में हल्का होता है। इसी वजह से बीमार होने पर मखाने सेंककर खाने के लिए कहा जाता है। इसकी चाट (Makhana Chaat) बनाना काफी आसान है। अगर घर में इतनी बढ़िया चाट बन जाएगी तो आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मखाना चाट (Makhana Chaat) बनाने की सामग्री
मखाने – 1 कप
दही – 1 कप
टमाटर – 1
खीरा – 1/2
आलू उबला – 1
इमली की चटनी – 2 टी स्पून
काली मिर्च पिसी – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
मखाना चाट (Makhana Chaat) बनाने की विधि
- सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह से मथ लें।
- ध्यान रहे कि दही को इतना मथना है कि उसमें हल्का सा गाढ़ापन बरकरार रहे।
- अगर जरूरत लगे तो दही मथने के दौरान थोड़ा सा पानी भी मिलाया जा सकता है।
- दही मथने के बाद उसे अलग रख दें। अब एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब कड़ाही गरम हो जाए तो उसमें मखाने डालकर आंच धीमी कर दें और उन्हें सेंक लें।
- इसके बाद मखानों को एक अलग प्लेट में निकाल लें।
- अब मखानों के मोटे-मोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद उबला आलू, टमाटर और खीरा लें और इनके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- फिर दही का बर्तन लें और उसमें कटे हुए आलू, टमाटर और खीरा डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें मखाने डालें और सभी को अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को अलग-अलग बाउल में निकाल लें।
- इनमें ऊपर से नमक, इमली की चटनी, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
