24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी, स्वाद में भी है लाजवाब

खिचड़ी एक ऐसी कॉमन डिश है जो हर घर में बनाई जाती है। जब भी किसी की हल्की-फुल्की चीज खाने की इच्छा होती है तो तुरंत खिचड़ी का नाम दिमाग में आता है। आज हम आपको दाल-चावल के बजाय मखाना खिचड़ी (Makhana Khichdi ) की रेसिपी…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

खिचड़ी एक ऐसी कॉमन डिश है जो हर घर में बनाई जाती है। जब भी किसी की हल्की-फुल्की चीज खाने की इच्छा होती है तो तुरंत खिचड़ी का नाम दिमाग में आता है। आज हम आपको दाल-चावल के बजाय मखाना खिचड़ी (Makhana Khichdi ) की रेसिपी बताएंगे। पोषक तत्वों से भरपूर यह खिचड़ी खूब पसंद की जाती है। मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें गुणों की भरमार है। इस खिचड़ी को व्रत के दौरान भी खा सकते हैं। वैसे इसे कभी भी बनाकर खाया जा सकता है। आप अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो यह शानदार विकल्प है। फाइबर से भरपूर यह डिश पाचन के लिहाज से भी काफी अच्छी होती है।

मखाना खिचड़ी (Makhana Khichdi ) बनाने की  सामग्री


मखाना – 2 कटोरी
आलू – 1
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 1/2 टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

मखाना खिचड़ी (Makhana Khichdi ) बनाने की विधि


- सबसे पहले आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें।
- अब मखाना लें और उनके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- इसके बाद प्रेशर कुकर में आधा चम्मच देसी घी डाल दें और उसे तेज आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब घी पिघल जाए तो गैस की फ्लेम मीडियम करें। इसके बाद इसमें बारीक कटे आलू, हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं।
- अब प्रेशर कुकर में मखाना डालकर मिक्स करें। इसमें काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
- फिर कुकर में आधा कप पानी डालकर ढक्कन लगाएं और 4-5 सीटियां आने तक इसे पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर रिलीज होने का इंतजार करें।
- इसके बाद ढक्कन खोलें और मखाना खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद खिचड़ी (Makhana Khichdi ) पर नींबू रस निचोड़ें और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
- मखाना खिचड़ी (Makhana Khichdi ) को प्रेशर कुकर के बजाय कड़ाही में भी बनाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…