इस डिश का नाम सुनते ही खुशी के मारे उछलने लगेंगे बच्चे, बनाना भी है बेहद आसान
आजकल फास्ट फूड का चलन है। ये छोटे-बड़ों सबके बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। कुछ लोग तो रोजाना बाहर जाकर इनका आनंद लेते हैं। खाने-पीने के शौकीनों को मोमोज (Momos) खूब पसंद आते हैं। बाजार में तरह-तरह के मोमोज उपलब्ध हैं। आज हम…

आजकल फास्ट फूड का चलन है। ये छोटे-बड़ों सबके बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। कुछ लोग तो रोजाना बाहर जाकर इनका आनंद लेते हैं। खाने-पीने के शौकीनों को मोमोज (Momos) खूब पसंद आते हैं। बाजार में तरह-तरह के मोमोज उपलब्ध हैं। आज हम आपको आलू वाले मोमोज (Potato Momos) बनाना बताएंगे। आपने अभी तक ये डिश ट्राई नहीं की है तो हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो कर अपनी मुश्किल आसान बनाएं। बच्चे तो इसका नाम सुनते ही उछलने लग जाएंगे। किसी का भी मन इसके चटपटेपन में डूबने को करेगा। इसे घर पर तैयार की गई मोमोज (Momos) वाली चटनी या चिली सॉस के साथ सर्व करें। इसका मजा लेने से बिल्कुल भी न चूकें।
आलू मोमोज (Potato Momos) बनाने की सामग्री
2 कप मैदा
1/2 टी स्पून नमक
1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
2 टी स्पून काली मिर्च
स्वादानुसार नमक
5 उबले आलू
2 कप लहसुन के टुकड़े
1 टेबल स्पून मक्खन
आलू मोमोज (Potato Momos) बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लीजिए। उसमें नमक और बेकिंग पाउडर डालें।
- इसके बाद इन्हें अच्छे से मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। फिर उबले हुए आलू लें और मैश कर लें।
- अब लहसुन के बारीक कटे टुकड़े लें। काली मिर्च और नमक को एक साथ लहसुन और आलू मिलाकर फिलिंग तैयार करें।
- इसके बाद आटे की लोई बनाकर उसे पतला बेलें और चार इंच के गोल आकार में काट लें।
- अब इसके किनारे गीले करें और बीच में कुछ फिलिंग रखें। मोमोज की फिलिंग भरने के बाद किनारों को मिलाकर एक तरफ जमा करें।
- आप मोमोज को अपनी मर्जी से आकार भी दे सकते हैं, बस ध्यान रहे की ऐसे सील करें की आलू बाहर न निकलें।
- इसी तरह सारे मोमोज (Momos) बनाकर तैयार कर लें। अब कुकिंग स्टीमर में लगभग 10 मिनट तक स्टीम करें।
- आप चाहें तो बड़े बर्तन के ऊपर जाली/स्टील की छलनी रखकर उसके ऊपर भी स्टीम कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
