24 घण्टे ऑनलाइन

Manav Sharma Suicide: सास और साली ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में दी जमानत याचिका

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के चर्चित मानव शर्मा आत्महत्या (Manav Sharma Suicide) मामले में पत्नी के अलावा आरोपी सास और साली ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बेल एप्लीकेशन दी है। मानव की सास पूनम शर्मा और साली को मार्च में…

24GhanteOnline
May 15, 2025
3 min read

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के चर्चित मानव शर्मा आत्महत्या (Manav Sharma Suicide) मामले में पत्नी के अलावा आरोपी सास और साली ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बेल एप्लीकेशन दी है। मानव की सास पूनम शर्मा और साली को मार्च में गिरफ्तार किया गया था, जब हाईकोर्ट ने उसकी पत्नी निकिता और ससुराल वालों के खिलाफ आगरा में दर्ज एफआईआर में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

दोनों आरोपी जो फिलहाल जेल में हैं, उन्होंने अपने वकील के जरिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। पिछले हफ्ते पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आगरा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में पेश चार्जशीट में मानव के माता-पिता और बहन के अलावा 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

यह मामला बुधवार को आगरा कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन समय की कमी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। स्थानीय कोर्ट में अगले हफ्ते मामले की सुनवाई होने की संभावना है। मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मानव की पत्नी निकिता, ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा, सास पूनम शर्मा और दो सालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

28 फरवरी 2025 को आगरा के सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। मुंबई की एक आईटी कंपनी में मैनेजर मानव आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी थे। उसने 24 फरवरी 2025 को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या (Manav Sharma Suicide) कर ली थी। उसने एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी निकिता और ससुराल वालों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में सभी आरोपी जेल में हैं। मानव की पत्नी निकिता शर्मा और उसके पिता निपेंद्र शर्मा को पुलिस ने 39 दिन बाद अप्रैल में गिरफ्तार कर लिया था।

थाने में कांस्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप


तब घटना से जुड़ा 6 मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पंखे से फंदा लगाए लटका हुआ है। युवक अपना वीडियो बनाते हुए बोल रहा था- 'सॉरी मम्मी पापा, मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज, मर्दों के बारे में भी तो कोई बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। मैं पहले भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुका हूं।' वीडियो में युवक रोते हुए अपना दर्द बयां कर रहा है। कह रहा है कि मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा, तो मुझे जाने दो। बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरे मां बाप को बिल्कुल टच मत करना।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।