24 घण्टे ऑनलाइन

अपने स्पेशल टेस्ट से सबको दीवाना बना लेती है यह डिश, दिलों पर करती है राज

इस समय बाजार में आम की बहार है। आम आसानी से उपलब्ध है और लोग तरह-तरह की डिश बनाकर इसका लुत्फ उठाने में लगे हैं। आप अगर कुछ नया तैयार करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मैंगो केक (Mango Cake) । यह रेसिपी…

24GhanteOnline
June 5, 2026
3 min read

इस समय बाजार में आम की बहार है। आम आसानी से उपलब्ध है और लोग तरह-तरह की डिश बनाकर इसका लुत्फ उठाने में लगे हैं। आप अगर कुछ नया तैयार करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मैंगो केक (Mango Cake) । यह रेसिपी बनाने में तो आसान है ही साथ ही इसका टेस्ट भी लाजवाब है। आप इसे आम दिनों के साथ स्पेशल अवसरों के लिए भी तैयार कर सकते हैं। जो भी इसे एक बार खा लेगा, फिर उसके दिमाग से यह डिश कभी नहीं निकलेगी। इसका स्वाद सबकी जुबान पर चढ़ जाता है और कह सकते हैं कि वे इसके सम्मोहन में बंध जाते हैं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से बिना किसी परेशानी के इसे आराम से बना सकते हैं।

मैंगो केक (Mango Cake) बनाने की सामग्री


डेढ़ कप मैदा
डेढ़ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
डेढ़ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
डेढ़ छोटा चम्मच छोटी इलायची का पाउडर
चुटकीभर नमक
200 ग्राम कैस्टर शुगर
200 ग्राम आम का गूदा
150 मिली दूध
डेढ़ छोटा चम्मच नींबू का रस
100 मिली रिफाइन तेल

मैंगो केक (Mango Cake) बनाने की विधि


- माइक्रोवेव को पहले से ही 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें और एक केक मोल्ड में रिफाइन तेल की ग्रीसिंग करके उस पर बटर पेपर लगा दें।
- अब दूध का आधा हिस्सा लें और उसमें सिरका डाल दें। इस मिक्सचर को अच्छे से मिला लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब एक गहरे बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और पिसी हरी इलायची को एक स्ट्रेनर से छान लें। अब इस मिक्सचर को अच्छे से मिला लें।
- अब जो आपने दूध में सिरका डालकर छोड़ा था उस मिक्सचर को ड्राई मिक्सचर में डाल दें। अब एक अलग बर्तन में आम का पल्प, तेल और कैस्टर शुगर को डालें और मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से एक ही डायरेक्शन में कुछ देर के लिए कट फोल्ड करते रहें। ज्यादा देर के लिए इस प्रक्रिया को दोहराए नहीं क्योंकि इससे केक अच्छे से बेक नहीं होगा।
- अब तैयार किए गए मिक्सचर को ग्रीसिंग मोल्ड में डालें और इसे अच्छे से टैप कर दें। केक को पहले से प्रीहिट किए ओवन में 50 मिनट के लिए बेक करें।
- केक बेक हुआ है कि नहीं इसके लिए आप 40 मिनट बाद चाकू की मदद से चेक करें कि केक ठीक से पका है कि नहीं।
- अगर चाकू बड़े ही आराम से केक (Mango Cake) में से निकल गया है तो समझ जाइए कि आपका केक अच्छे से बेक हो गया है। तैयार है प्योर वेज मैंगो केक (Mango Cake) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…