24 घण्टे ऑनलाइन

कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं विधि

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri) का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा तथा व्रत का पालन करते हैं। मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri) पर रात्रि में पूजा का खास महत्व होता है। भगवान शिव को…

24GhanteOnline
January 16, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri) का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा तथा व्रत का पालन करते हैं। मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri) पर रात्रि में पूजा का खास महत्व होता है। भगवान शिव को समर्पित यह व्रत हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि को सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा जीवन के सभी कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

कब है मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri)


वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत सोमवार, 27 जनवरी को रात्रि 8 बजकर 34 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन अगले दिन यानी मंगलवार को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर होगा। शिवरात्रि का पूजन रात्रि के समय किया जाता है, इसलिए इस बार यह व्रत 27 जनवरी को किया जाएगा।

मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri) पूजा का शुभ मुहूर्त


हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की मासिक शिवरात्रि पर पूजा के शुभ मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 7 मिनट से लेकर रात्रि 1 बजे तक रहेगा। ऐसे में भक्तों को भोलेनाथ की पूजा करने के लिए कुल 53 मिनट का समय मिलेगा।

मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri) पूजा विधि


मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri) के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। अब मंदिर की साफ कर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर लें। एक चौकी पर शिवलिंग या शिव परिवार की तस्वीर रखें। शिवजी को जल, कच्चा दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, धूप-दीप, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। भोलेनाथ के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर शिव चालीसा और मंत्रों का जाप करें। अंत में शिव जी की आरती करें और फिर प्रसाद का भोग लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…