24 घण्टे ऑनलाइन

दुर्लभ योगों में मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, शिव पूजन का मिलेगा दोगुना लाभ

हिंदू धर्म शास्त्रों में मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) बड़ी पावन मानी गई है। मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का व्रत और पूजन किया…

24GhanteOnline
March 21, 2025
3 min read

हिंदू धर्म शास्त्रों में मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) बड़ी पावन मानी गई है। मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का व्रत और पूजन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि के दिन जो भी सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का व्रत और पूजन करता है, उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। घर में सुख शांति रहती है।

ज्योतिषविदों की माने तो इस बार चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के दिन कई दुर्लभ और शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। इन योगों में भगवान शिव की पूजा करने वालों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि कब पड़ रही है। साथ ही इस दिन कौन से शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं।

कब है मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) 


हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 27 मार्च को देर रात 11 बजकर 3 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन अगले दिन 28 मार्च को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगा। मासिक शिवरात्रि पर निशा काल में भगवान शिव की पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए 27 मार्च को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा।

बनेंगे ये शुभ और दुर्लभ योग


मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहने वाला है। इसके बाद शुभ योग का निर्माण होगा। शुभ योग 28 मार्च को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। मासिक शिवरात्रि के दिन शतभिषा नक्षत्र का संयोग भी बनेगा। इसके साथ ही गर और वणिज करण के योग भी बनेंगे। इन शुभ और दुर्लभ योगों में जो भी भगवान शिव का पूजा करेगा, उसकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। पूजा का दोगुना पुण्य प्राप्त होगा। साथ ही जीवन में मंगल होगा।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) पूजा विधि


मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के दिन प्रात: काल जल्दी स्नान करें। फिर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल पर चौकी रखें और उसपर लाल कपड़ा बिछाएं। फिर शिवलिंग की स्थापना करें। शिवलिंग पर पंतामृत और बेलपत्र चढाएं। शिवलिंग पर पुष्प और चंदन चढ़ाएं। धूप दीप जलाएं। फल और मिठाई का भोग लगाएं। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। शिव पुराण या शिव महापुराण की कथा पढ़ें। अंत में आरती कर पूजा का समापन करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…