24 घण्टे ऑनलाइन

इन तेलों से करें अपने लाडले की मालिश, होगी अच्छी ग्रोथ

शिशु (Baby) को एक्टिव बनाए रखने के साथ मजबूत हड्डियों के लिए भी मालिश बेहद जरूरी है। आजकल बाजार में शिशु की मालिश के लिए कई तरह के तेल उपलब्ध हैं। जिसमें से कई तो केमिकल्स और टॉक्सिन्स से भरे हुए होते हैं। ये तेल बच्चे…

24GhanteOnline
September 26, 2025
2 min read

शिशु (Baby) को एक्टिव बनाए रखने के साथ मजबूत हड्डियों के लिए भी मालिश बेहद जरूरी है। आजकल बाजार में शिशु की मालिश के लिए कई तरह के तेल उपलब्ध हैं। जिसमें से कई तो केमिकल्स और टॉक्सिन्स से भरे हुए होते हैं। ये तेल बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 तरह के तेलों के बारे में जो शिशु को अच्छा पोषण देने के साथ उसकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

बादाम का तेल-


शिशु की मालिश नियमित रूप से इस तेल से करने से उसकी रंगत में  सुधार होता है और बाल भी काले और घने आते हैं। बादाम के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो शिशु की हड्डियों को मजबूती देने के साथ मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

नारियल तेल-


नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शिशु के शरीर के दर्द और अकड़न को दूर करने के साथ त्वचा को पोषण भी देते हैं। ये तेल इस्तेमाल करने से शिशु के शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं।

जैतून का तेल-


जैतून के तेल से शिशु की मालिश करने से शिशु की हड्डियां मजबूत बनने के साथ शरीर का विकास ठीक ढंग से होता है। ये तेल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शिशु के शरीर को एक्टिव बनाए रखने में भी मदद करता है।

सरसों का तेल-


सरसों का तेल बच्चे की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इस तेल से मालिश करने से बच्चे के शरीर को गर्माहट भी मिलती है।

तिल का तेल-


ये तेल शिशु की स्किन को पोषण देने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और इंफेक्शन से बचाव भी करता है। तिल के तेल में विटामिन ई, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…