24 घण्टे ऑनलाइन

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक गूंजी आवाज; 2 की मौत

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में जबरदस्त विस्फोट (Explosion) हुआ है। हादसे में 2 लोगों के मरने की खबर है। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी पटाखा…

24GhanteOnline
April 26, 2025
2 min read

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में जबरदस्त विस्फोट (Explosion) हुआ है। हादसे में 2 लोगों के मरने की खबर है। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री ध्वस्त हो गई।

फैक्ट्री (Firecracker Factory) के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) निहाल खेड़ी इलाके में है। फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री (Firecracker Factory) के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, जो इस हादसे का शिकार हुए हैं। दो लोगों की इस विस्फोट में मौत होने की सूचना है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। फैक्ट्री के अंदर कौन सा बारूद था, जिसकी वजह से इतना बड़ा धमाका हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।