24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चिनहट इलाके में बने एक कोल्डस्टोरेज में आग (Fire) लग गई। इस आग को बुझाने का प्रयास कई घंटों से किया जा रहा हैं । आग का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के…

24GhanteOnline
June 28, 2026
1 min read

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चिनहट इलाके में बने एक कोल्डस्टोरेज में आग (Fire) लग गई। इस आग को बुझाने का प्रयास कई घंटों से किया जा रहा हैं । आग का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के दमकल विभाग की करीब 15 गाड़िया और एक। हाइड्रोलिक मशीन लगी हुई हैं।

रविवार सुबह हिमालयन कोल्ड स्टोरेज चिनहट थाना क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाइवे (Lucknow-Ayodhya Highway) के बना हुआ है। इसमें हल्दी, मिर्च समेत जनरल स्टोर का सामान रखा जाता हैं। आज सुबह कोल्ड स्टोरेज में आग और धुआं देखकर गार्डों ने मालिक राहुल गुप्ता और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियों ने आग को बुझाना पड़ा। लोगों के घर और दयाल रेजिडेंसी कालोनियां दूर होने के कारण किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की खबर नहीं है। लेकिन आग इतनी भयंकर लगी होने के कारण सुरक्षा के तौर पर लोगों का यहां से हटा दिया गया है। आग बुझाने की प्रक्रिया कई घंटों से चल रही हैं। पानी की कमी होने पर आसपास के होटलों से पानी लिया जा रहा है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें