मौलाना बरेलवी ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, मोहम्मद शमी के लिए कह दी ये बात
बरेली। तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देश भर से बधाईयां मिल रही हैं। इस कड़ी में रोजा न रखने पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की आलोचना करने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी…
बरेली। तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देश भर से बधाईयां मिल रही हैं। इस कड़ी में रोजा न रखने पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की आलोचना करने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Barelvi) की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है। मौलाना ने टीम इंडिया और मोहम्मद शमी को जीत की बधाई दी है। हालांकि, वह इस दौरान शमी को रमजान में रोजा रखने की सलाह देना नहीं भूले।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Barelvi) ने कहा, “मैं टीम इंडिया की सफलता पर कप्तान, सभी खिलाड़ियों और मोहम्मद शमी साहब को बधाई देना चाहता हूं। मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं मोहम्मद शमी साहब को यह भी सलाह देना चाहता हूं कि रमजान के महीने के बाद उन्होंने जो रोजे नहीं रखे थे, उनकी भरपाई करें।” इससे पहले सेमी-फाइनल मैच के दौरान शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने और रोजा न रखने को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन ने उनकी आलोचना की थी। इस दौरान मौलाना ने शमी को अपराधी तक कह दिया था। हालांकि, शमी का समर्थन करते हुए कई जानी-मानी हस्तियों ने मौलाना की कड़े शब्दों में आलोचना की थी।
क्या कहा था मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Barelvi) ने?
शमी के रोजा न रखने और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमी-फाइनल मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक वीडियो में कहा था, ‘शरीयत के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इस्लाम में रोजा रखना फर्ज है।
मोहम्मद शमी ने गुनाह किया…, जानें क्रिकेटर पर क्यों भड़के बरेली के मौलाना
अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर रोजा नहीं रखता, तो वह इस्लामिक कानून के अनुसार गुनहगार माना जाता है। क्रिकेट खेलना बुरा नहीं है, लेकिन धार्मिक जिम्मेदारियों को भी निभाना चाहिए। मैं हिदायत देता हूं कि शमी शरीयत के नियमों का पालन करें और अपने धर्म के प्रति जिम्मेदार बनें।’
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
