फाइनली .... एक्ट्रेस मावरा के इंस्टा अकाउंट से हटा बैन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसके बाद भारत सरकार ने पकिस्तान को लेकर काफी बदलाव किये जैसे कि सिंधु नदी का जल रोक दिया गया। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन…
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसके बाद भारत सरकार ने पकिस्तान को लेकर काफी बदलाव किये जैसे कि सिंधु नदी का जल रोक दिया गया। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान के आर्टिस्टों ने भारत के खिलाफ काफी उल्टा सीधा बोला था। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान आर्टिस्ट को भारत आने पर बैन लगा दिया है।
बता दें ऑपरेशन सिन्दूर का विरोध करते हुए सनम तेरी कसम फेम एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने भारत को कायर कहा था। ये सब देखते हुए भारत में इन लोगों की इंस्टाग्राम आईडी बैन कर दिया गया था। लेकिन अब 2 महीने के बाद कुछ पाकिस्तानी आर्टिस्ट की आईडी बैन से हटा दिया गया है। वहीँ कुछ सेलेब्स की आई डी अब भी बैन है।
इन लोगों कि आईडी बैन से हटा
पहलगाम हमले के 2 महीने के बाद भारत और पकिस्तान के बीच तनाव को लेकर पाकिस्तानी स्टार्स का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। लेकिन अब इन लोगों कि आईडी बैन से हटा दिया गया है। जैसी कि मावरा होकेन (Mawra Hocane) ,सबा कमर , लाइबा खान, हिबा बुखारी, दानिश तैमूर, दानानीर मोबीन, अहद रजा मीर और युमना जैदी। इन सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट की वापसी अब भारत में हो गयी है।
अभी भी कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिनका पोस्ट आप भारत में नहीं देख सकते हैं। फवाद खान ,हानिया आमिर , आतिफ अस्लाम ,माहिरा खान इस स्टार्स का अकाउंट अब भी बैन है। मतलब इनका अकाउंट इंडिया में अब भी नहीं दिख रहा है।
मावरा (Mawra Hocane) के फैंस खुश
सनम तेरी कसम से इंडिया में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) की इंस्टा आईडी अब भारत में दिखने लगी हैं इसके बाद फैंस बेहद खुश नज़र आ रहे हैं और लगातार कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैं तुम्हे बहुत मिस करता था। वहीँ दूसरे ने लिखा कि फाइनली मावरा इंडिया में वापस आ गयी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
