गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, लखनऊ में सपा का बड़ा महासम्मेलन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गाय को 'राष्ट्र माता' (Rashtra Mata) घोषित करने की मांग जोर पकड़ती नजर आ रही है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला के…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गाय को 'राष्ट्र माता' (Rashtra Mata) घोषित करने की मांग जोर पकड़ती नजर आ रही है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला के नेतृत्व में लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम स्थल पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सपा नेताओं का कहना है कि यह केवल एक सांकेतिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके जरिए इस मांग को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाने और भविष्य में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की रणनीति बनाई जाएगी।
पूजा शुक्ला इस मुद्दे को काफी समय से उठाती रही हैं और लखनऊ की उत्तरी विधानसभा के बाद अब पार्टी इस अभियान का विस्तार सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में करने जा रही है।
आयोजन से पहले सपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कार्यक्रम में अड़चनें डालने का आरोप लगाया है। साथ ही पार्टी का दावा है कि सरकार गौशालाओं की स्थिति सुधारने और गौ-संरक्षण पर ठोस कदम उठाने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।
समय-समय पर विभिन्न संगठनों द्वारा उठती रही इस मांग को अब सपा द्वारा प्रमुखता से उठाने के बाद प्रदेश के राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ने के आसार बन गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
