24 घण्टे ऑनलाइन

पांच राज्यों की समीक्षा बैठक में मायावती का संदेश—बसपा को दिल और दम दोनों से मज़बूत करें

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने नई दिल्ली कार्यालय में राज्यवार समीक्षा बैठक में दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश कार्यालय लखनऊ द्वारा जारी बैठक के…

24GhanteOnline
November 14, 2025
2 min read

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने नई दिल्ली कार्यालय में राज्यवार समीक्षा बैठक में दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश कार्यालय लखनऊ द्वारा जारी बैठक के निर्देशों में मायावती ने पार्टी संगठन की पोलिंग बूथ स्तर पर मजबूती और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के लिए दिए गए पूर्व दिशा-निर्देशों की जमीनी प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से उन लाखों मेहनतकश परिवारों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की, जो उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे गरीब राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली पलायन कर आए हैं।

बसपा प्रमुख (Mayawati) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी सुविधाओं की कमी, प्रदूषण की गंभीर समस्या और जीवन स्तर की गिरावट ने दिल्ली में आम आदमी का जीना कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को देश के आदर्श के रूप में विकसित किया जाए और दलित, पिछड़े, गरीब व प्रवासी वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस का आयोजन


मायावती ने निर्देश दिए कि 6 दिसम्बर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की परिनिर्वाण (देहान्त) दिवस पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में मिशनरी भावना से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यह आयोजन दिखावटी या नुमाइशी नहीं, बल्कि बसपा की परंपरा के अनुरूप असली मिशनरी भावना से किया जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें