24 घण्टे ऑनलाइन

हथेली पर ये निशान का होना होता है बेहद शुभ, जानें इसका फल

हाथ की हथेली (Palm) पर कई निशान बनते हैं, जिनमें से कुछ शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। हालांकि हर व्यक्ति की हथेली पर हर निशान या चिन्ह नहीं होता है। लोगों की हथेली में निशान अलग-अलग रेखाओं व पर्वत पर बनते हैं और किसी का फल…

24GhanteOnline
June 24, 2026
3 min read

हाथ की हथेली (Palm) पर कई निशान बनते हैं, जिनमें से कुछ शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। हालांकि हर व्यक्ति की हथेली पर हर निशान या चिन्ह नहीं होता है। लोगों की हथेली में निशान अलग-अलग रेखाओं व पर्वत पर बनते हैं और किसी का फल भी अलग होता है। जानें आज भगवान शिव के त्रिशूल जैसे चिन्ह का हथेली (Palm) पर बनने का मतलब क्या होता है। जानें इसके फल के बारे में-

हस्त रेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, हथेली (Palm) पर भगवान शिव के त्रिशूल को अत्यंत शुभ माना गया है। त्रिशूल का निशान या चिन्ह अच्छे फल देता है। जानें हथेली के किस स्थान पर बना त्रिशूल का निशान क्या फल देता है।

1. गुरु पर्वत पर त्रिशूल- जिन लोगों के गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान होता है, तो वे महत्वाकांक्षी माने जाते हैं। ऐसे लोगों को मेहनत का फल प्राप्त होता है। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है।

2. शनि पर्वत पर त्रिशूल- अगर किसी व्यक्ति के शनि पर्वत पर त्रिशूल है, तो संकेत देता है कि व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का है। यह लोग बुद्धिमान होते हैं और अपने करियर में सफलता प्राप्त करते हैं।

3. सूर्य पर्वत पर त्रिशूल- अगर आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत पर त्रिशूल है, तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति सूर्य के समान करियर में चमकता है। ऐसे लोग उस क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं, जिसमें ज्यादा दिमाग लगता है।

4. बुध पर्वत पर त्रिशूल- बुध पर्वत पर त्रिशूल का निशान होना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे लोगों को जीवन में धन के अभाव का अनुभव नहीं करना पड़ता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्ति सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।

5. शुक्र पर्वत पर त्रिशूल- शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों का पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा होता है। इनके जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते होते हैं। इन्हें कला से अधिक प्रेम होता है।

6. मंगल पर्वत पर त्रिशूल- मंगल पर्वत पर त्रिशूल का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोग साहसी होते हैं और इन्हें किसी भी परिस्थिति में डर नहीं लगता है। ये उच्च पद पर आसीन होते हैं।

7. चंद्र पर्वत पर त्रिशूल- चंद्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसे लोगों की छवि बहुत अच्छी होती है। ये न्याय प्रिय होते हैं। इनके पास धन का अभाव कम होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…