24 घण्टे ऑनलाइन

नई दिल्ली में UPITS 2025 का मेगा रोड शो, यूपी के निर्यात विज़न को मिला राष्ट्रीय मंच

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक वृहद और प्रभावशाली रोड शो का आयोजन कर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 की तैयारियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह…

24GhanteOnline
July 4, 2025
3 min read

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक वृहद और प्रभावशाली रोड शो का आयोजन कर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 की तैयारियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) के सहयोग से आयोजित इस रोड शो ने यूपी के उद्योगों, निर्यात क्षेत्रों और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और दूतावास अधिकारियों के समक्ष आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया।

प्रस्तुत किया निर्यात विजन का आइना


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि UPITS 2025 केवल ट्रेड शो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के हर जिले की शक्ति, परंपरा और नवाचार का वैश्विक प्रदर्शन है। यह राज्य के निर्यात विज़न का आईना है, जिसे मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में नये आयाम मिल रहे हैं। प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग आलोक कुमार ने कहा कि हर संस्करण के साथ UPITS स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में सेतु बन रहा है। अब समय है कि यूपी के उत्पाद वैश्विक ब्रांड बनें और यह रोड शो उसी दिशा में हमारा आत्मविश्वास दिखाता है।

वैश्विक खरीदारों के लिए विश्वसनीय सोर्सिंग डेस्टिनेशन बन रहा यूपी


फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (एफआईईओ) के महानिदेशक एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक खरीदारों के लिए एक विश्वसनीय सोर्सिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। वहीं इंडिया एक्सपोज़ीशन मार्ट लिमिटेड और यूपीआईटीएस के सह-आयोजक डॉ. राकेश कुमार ने इसे राज्य के हर कोने के उत्पादों की एक साझा वैश्विक झलक बताया।

रोड शो में ऑस्ट्रिया, कनाडा, वियतनाम, सिंगापुर, नॉर्वे जैसे देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों, निर्यातक संगठनों, खरीद सलाहकारों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। बी2बी बैठकें, ओडीओपी प्रदर्शनी, निर्यात संवर्धन क्षेत्र और आगामी ट्रेड शो की थीम ‘अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हेयर’को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

दिल्ली के बाद हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरू में भी होगा रोड शो


25 से 29 सितंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे संस्करण को और भी प्रभावशाली और इंटरनेशनल बनाने के लिए देश के अन्य हिस्सों में भी रोड शो का आयोजन किया जाना है। नई दिल्ली में इस आयोजन के बाद तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी रोड शो प्रस्तावित है।

इसके तहत, हैदराबाद में 11 जुलाई को, बेंगलुरू में 18 जुलाई को, मुंबई में 25 जुलाई को और अहमदाबाद में 30 जुलाई को रोड का आयोजन हो सकता है। इस मेगा इवेंट का मकसद उत्तर प्रदेश की कारोबारी, सांस्कृतिक और नवाचारी शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। यह ट्रेड शो निवेश, निर्यात और उद्यमशीलता के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

Tags:UPITS

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें