24 घण्टे ऑनलाइन

लंबे समय तक रहेगा हाथों में मेहंदी का रंग, आजमाए ये तरीके

शादियों में सभी खुद को आकर्षक दिखाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए श्रृंगार करते हैं। लोग श्रृंगार के दौरान मेहंदी (Mehndi) का इस्तेमाल भी करते हैं। घर में शादी संगीत हो या फिर कोई खास त्योहार लड़कियां और महिलाएं सभी…

24GhanteOnline
January 28, 2026
4 min read

शादियों में सभी खुद को आकर्षक दिखाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए श्रृंगार करते हैं। लोग श्रृंगार के दौरान मेहंदी (Mehndi) का इस्तेमाल भी करते हैं। घर में शादी संगीत हो या फिर कोई खास त्योहार लड़कियां और महिलाएं सभी मेहंदी लगाने के लिए हरदम मौके की तलाश में रहती हैं। मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। मेहंदी (Mehndi) का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनके हाथों में मेहंदी का रंग गहरा चढ़े। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से हाथों में मेहंदी (Mehndi) का रंग गहरा और लंबे समय तक रहेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मेहंदी (Mehndi) को देर तक रहने दें

मेहंदी (Mehndi) लगाना जितना मेहनत का काम होता है, उतना ही धैर्य का काम उसे देर तक लगाए रखना भी है। मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। फिर जब आपके हाथों पर आपका पसंदीदा डिजाइन सज जाए, तब आप इसे सात से आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मेंहदी पूरी तरह से न निकल जाए। ऐसा करने से आपको कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और आपको मेहंदी का रंग गहरा नजर आने लगेगा।

नीलगिरी का तेल

सबसे पहले तो हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें, अब नीलगिरी का तेल लगाएं। इसके बाद मेहंदी का डिजाइन बनाएं। यह आपको आसानी से बाजारों में मिल जाएगा।

नींबू-चीनी का रस

नींबू-चीनी का रस मेहंदी (Mehndi) का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है। जब मेहंदी सूखने लगे, तो इसे देर तक लगा रहने के लिए भी हर कुछ देर में नींबू-चीनी का रस लगा सकते हैं, ताकि मेहंदी देर तक आपके हाथों में चिपकी रहे और उसका गहरा काला रंग अच्छी तरह चढ़ जाए।

विक्स या आयोडेक्स

विक्स या आयोडेक्स की मदद से भी मेहंदी (Mehndi) का रंग डार्क किया जा सकता है, क्योंकि बाम गर्म होती है, जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। इसके लिए मेहंदी लगाएं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और अगली सुबह इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार लें। इसके बाद रंग को गहरा करने के लिए इस पर विक्स लगाएं। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग गहरा होगा।

सरसों का तेल या पिपरमिंट ऑइल

एक बार पिपरमिंट तेल लगाने के बाद आप जब आपकी मेहंदी (Mehndi) फिर से सूखने लगे तो इस पर कॉटन की मदद से सरसों का तेल लगा लें। माना जाता है कि यह विधि आपके मेहंदी को फिर से गीला करने के साथ ही इसके रंग को त्वचा में पहुंचाने में मददगार होती है। हमारे अनुभव में यह नुस्खा पास भी हुआ है। जब मेहंदी सूख जाए तो इसे छुड़ाने में भी सरसों तेल बहुत मददगार होता है। मेहंदी को छुड़ाने के बाद एक बार फिर थोड़ा-सा सरसों तेल लेकर अपने हाथ-पैर पर अच्छी तरह लगाएं।

गर्माहट दें

मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथों को अच्छे से गर्माहट दें, ताकि आपकी मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़े। ऐसा करने के लिए मेहंदी हटाने के बाद आप इस पर विक्स या आयोडेक्स जैसे बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप तवे पर 7-8 लौंग गर्म कर के उसका धुंआ भी हाथों पर ले सकती हैं

लौंग के धुएं की भाप लें

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले आप मेहंदी पर नींबू-चीनी का रस लगाएं। फिर इसके बाद तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें, लेकिन ध्यान रहे कि आपका हाथ न जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर चलाए जब तक कि नींबू-चीनी का रस सूख न जाए। आप इसके बाद मेहंदी को निकाल सकते हैं या थोड़ी और देर तक रख सकते हैं।

अचार का तेल

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…