24 घण्टे ऑनलाइन

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) कल देर रात्रि शीतला माता मंदिर के समीप हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल अस्पताल पहुँचे और घायलों के हाल-चाल लेकर उनकी स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल…

24GhanteOnline
November 21, 2025
2 min read

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) कल देर रात्रि शीतला माता मंदिर के समीप हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल अस्पताल पहुँचे और घायलों के हाल-चाल लेकर उनकी स्थिति का जायजा लिया।

अस्पताल में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सभी घायलों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को श्रेष्ठ एवं त्वरित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि घायल किसी भी प्रकार की चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहें और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर राहत एवं सहायता कार्यों को तत्काल गति देने तथा घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी हर प्रकार की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री शर्मा ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और सहायता के सभी उपाय प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें