24 घण्टे ऑनलाइन

इस जिले में तिरंगा यात्रा में घुसे शरारती तत्व, पुलिस ने भांजी लाठियां

सहारनपुर। जिले में निकल रही तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के दौरान बड़ा बवाल हो गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निकल रही इस तिरंगा यात्रा में कुछ शरारती तत्व घुस गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

सहारनपुर। जिले में निकल रही तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के दौरान बड़ा बवाल हो गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निकल रही इस तिरंगा यात्रा में कुछ शरारती तत्व घुस गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला सहारनपुर के नानौता कस्बे का है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर नानौता कस्बे में सर्वसमाज के लोगो के द्वारा शांति पूर्वक तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकल रही थी। इसी दौरान कुछ कुछ शरारती युवक इसमें शामिल हो गए और लोगों के साथ अभद्रता करने लगे। तिरंगा यात्रा में सुरक्षा के लिए चल रहे पुलिस कर्मियों ने हालात को देखते हुए माहौल संभालने की कोशिश की। इसके लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

अब पुलिस तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में हंगामा करने आरोपियों की पहचान में जुटी है। इसके लिए सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तिरंगा यात्रा में हिंदू और मुस्लिम समाज के प्रमुख लोग शामिल थे। इस दौरान लोग देश भक्ति के गानों पर झूम रहे थे।

यात्रा कुछ दूर चली ही थी कि शरारती तत्व इसमें शामिल हो गए और हंगामा शुरू कर दिया था। इससे यात्रा व्यवधान की स्थिति बनने लगी। हालांकि समय रहते एक्शन में आई पुलिस ने डंडे फटकार कर अराजक तत्वों को वहां से खदेड़ा। एसपी देहात सागर जैन के मुताबिक यात्रा में व्यवधान डालने वालों को पुलिस ने खदेड़ा है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…