24 घण्टे ऑनलाइन

मिशन रोजगार: 1000 अप्रेन्टिसशिप और कामगार पदों के लिए कैम्पस ड्राइव

लखनऊ। योगी सरकार विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की मदद से युवाओं को रोजगार (Mission Rozgar) से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 09 अप्रैल को टाटा मोटर्स…

24GhanteOnline
April 7, 2025
3 min read

लखनऊ। योगी सरकार विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की मदद से युवाओं को रोजगार (Mission Rozgar) से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 09 अप्रैल को टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ द्वारा एक दिवसीय कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अप्रेन्टिसशिप एवं अस्थाई कामगार पदों पर कुल 1000 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह कैम्पस ड्राइव दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से संस्थान परिसर में प्रारंभ होगा।

आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा मौका


संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले (Mission Rozgar) में महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर आई.टी.आई. उत्तीर्ण युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जिसमें सीधे उद्योग से जुड़ने और अपना भविष्य सुरक्षित करने का अवसर प्राप्त होगा। संस्थान के ट्रेनिंग, काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खाँ ने बताया कि टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा अप्रेन्टिसशिप के साथ-साथ अस्थाई कामगार के रूप में कार्य करने के लिए चयन किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता


अप्रेन्टिसशिप हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल के साथ इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर जनरल, टर्नर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन, ऑटोमोटिव सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, सीएनसी प्रोग्रामर कम ऑपरेटर, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, मैकेनिक (सेंट्रल एयर कंडीशनिंग प्लांट, इंडस्ट्रियल कूलिंग एंड पैकेज एयर कंडीशनिंग), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस (ICTSM), इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस लीड टेक्नीशियन, रेफ्रिजरेशन इक्विपमेंट मेंटेनेंस स्पेशलिस्ट, मैकेनिक (डोमेस्टिक, कमर्शियल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मशीन), मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, मैकेनिक मैक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव मैक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक पावर इलेक्ट्रॉनिक्स (इनवर्टर, यूपीएस और ड्राइव्स की मेंटेनेंस), वायरमैन कंट्रोल पैनल इलेक्ट्रॉनिक्स तथा COPA (कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) व्यवसायों में आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा


अस्थाई कामगार पद हेतु चयन में उन्हीं व्यवसायों के साथ हाईस्कूल एवं आई.टी.आई. के साथ कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप के अंतर्गत ₹13,060 मासिक स्टाइपेन्ड तथा अस्थाई कामगार के रूप में ₹14,827 मासिक वेतन प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, पी.एफ., ई.एस.आई.सी. एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

समस्त डॉक्यूमेंट्स के साथ हों उपस्थित


सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे 09 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:00 बजे अपने विस्तृत बायोडाटा, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के परिसर में समय से उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें