24 घण्टे ऑनलाइन

टिफिन में बनाए ये टेस्टी डिश, कम मेहनत में मिलेगा बेहतरीन स्वाद

जब भी कभी सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए, इस पर विचार किया जाता हैं तो ऐसे व्यंजन सामने आते हैं जो जल्दी बन जाए क्योंकि सुबह-सुबह सभी को अपने काम पर जाने की जल्दी होती हैं। ऐसे में आप अलग-अलग सब्जियों को मिक्स कर…

24GhanteOnline
July 10, 2025
2 min read

जब भी कभी सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए, इस पर विचार किया जाता हैं तो ऐसे व्यंजन सामने आते हैं जो जल्दी बन जाए क्योंकि सुबह-सुबह सभी को अपने काम पर जाने की जल्दी होती हैं। ऐसे में आप अलग-अलग सब्जियों को मिक्स कर तैयार किया जाने वाला मिक्स वेज उत्तपम (Mix Veg Uttapam) ट्राई कर सकते हैं जो कम मेहनत में बेहतरीन स्वाद देने का काम करेगा। पौष्टिकता से भरपूर इस डिश को बनाना बेहद आसान हैं जिसकी Recipe आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

मिक्स वेज उत्तपम (Mix Veg Uttapam) बनाने की सामग्री

सूजी - 1 कप
दही - 1/2 कप
शिमला मिर्च - 1
प्याज - 1
टमाटर - 1
ओरिगेनो - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
तेल
नमक - स्वादानुसार

मिक्स वेज उत्तपम (Mix Veg Uttapam) बनाने की विधि

मिक्स वेज उत्तपम (Mix Veg Uttapam) बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को लें और इन्हें बारीक-बारीक काटकर एक बाउल में अलग रख लें। इसके बाद सूजी को लें और उसमें दही डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और उसके बाद इसे लगभग आधा घंटे के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद सूजी मिक्स को लें औऱ उसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला लें। अब तवे के बीचों-बीच कटोरी से सूजी का घोल डालकर उसे चीले के जैसा फैला लें। अब इसके ऊपर कटी हुई प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डाल दें।

कुछ सेकंड तक उत्तपम को सिकनें दें उसके बाद उसे पलट लें और दूसरी ओर भी तेल लगाकर सेकें। इस ओर भी थोड़ी सी कटी हुई सब्जियां डाल दें।

उत्तपम को लाइट गोल्डन होने तक सेकें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। सारे घोल से इसी तरह मिक्स वेज उत्तपम (Mix Veg Uttapam) तैयार कर लें। इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…