24 घण्टे ऑनलाइन

UP Vidhansabha में विधायक ने पान मसाला खाकर थूका, स्पीकर ने CCTV में देख लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhansabha) में मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने सदन की गरिमा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक विधायक ने पान मसाला खाकर सदन के हॉल में…

24GhanteOnline
March 4, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhansabha) में मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने सदन की गरिमा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक विधायक ने पान मसाला खाकर सदन के हॉल में थूक दिया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे अनुशासनहीनता करार दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ' मैंने वीडियो में देख लिया है कि यह किसने किया, लेकिन किसी सदस्य का नाम नहीं लूंगा '

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने आज की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले इसी मामले पर अपनी नाराजगी भी जताई। विधानसभा अध्यक्ष ने बेहद गंभीर लहजे में कहा कि सदन में इस तरह की हरकत बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा, 'आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा (UP Vidhansabha) के हाल में किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खाकर वहीं थूक दिया। मैं आया और उसे साफ करवाया। मैंने वीडियो में देख लिया है कि यह किसने किया, लेकिन मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता।'

विधानसभाअध्यक्ष सतीश महाना ने आगे कहा कि विधानसभा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 403 विधायकों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की है। इसे स्वच्छ और गरिमामय बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

सपा नेता की गला रेतकर निर्मम हत्या, मौके पर पहुंचे SP; भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात


विधानसभा अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ' जिसने यह कृत्य किया है, उसकी पहचान हो चुकी है। यदि वह स्वयं आगे आकर अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो ठीक, अन्यथा मुझे उसे बुलवाना पड़ेगा।' अध्यक्ष ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई विधायक अपने साथी को इस तरह की हरकत करते देखे, तो उसे तुरंत ऐसा करने से रोके। उन्होंने कहा "यह सदन हम सबकी मर्यादा और उत्तर प्रदेश की जनता की आस्था का केंद्र है। इसे साफ-सुथरा और सम्मानजनक बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें