24 घण्टे ऑनलाइन

अटल आवासीय विद्यालय के 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप

बांदा। जिले के अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) अच्छरौड के 50 से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। इससे स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल…

24GhanteOnline
August 23, 2025
1 min read

बांदा। जिले के अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) अच्छरौड के 50 से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। इससे स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां कई डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

स्कूल प्रशासन के अनुसार, बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि कई दिन से ये छात्र वायरल फीवर से पीड़ित थे। स्थिति बिगड़ने पर सभी को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल और प्रशासन अलर्ट


CMS डॉ. के. कुमार ने बताया कि बच्चे तेजी से रिकवर कर रहे हैं और सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने डॉक्टरों को सतर्क रहने और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के निर्देश पर SDM, DSP, तहसीलदार और अन्य अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन लगातार बच्चों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।