24 घण्टे ऑनलाइन

इस इलाके में 11 दिनों में 800 से ज्यादा भूकंप के झटके, दहशत में लोग

जापान पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है, यहां के टोकारा द्वीप समूह में बीते 11 दिन में 800 से ज्यादा भूकंप (Earthquake) के झटके लग चुके हैं, जो किसी बड़ी आपदा का संकेत माने जा रहे हैं। यहां लोग ज्यादा डरे हुए इसलिए भी है,…

24GhanteOnline
July 2, 2025
3 min read

जापान पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है, यहां के टोकारा द्वीप समूह में बीते 11 दिन में 800 से ज्यादा भूकंप (Earthquake) के झटके लग चुके हैं, जो किसी बड़ी आपदा का संकेत माने जा रहे हैं। यहां लोग ज्यादा डरे हुए इसलिए भी है, क्योंकि बाबा वेंगा पहले ही 21वीं भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाने की बात कही थी। इसके अलावा हाल ही में नई बाबा वेंगा ने भी 5 जुलाई को जापान में बहुत ही तबाही मचने की भविष्यवाणी की है। जिसमें बड़ी अफरातफरी मचने की बात कही गई है।

जापान के दक्षिण पश्चिम में स्थित एक विरल जनसंख्या वाले द्वीप पर बीते दो सप्ताह में लगातार भूकंप आ रहे हैं। इन द्वीपों पर अब तक तकरीबन 800 भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार बुधवार दोपहर भी टोकारा द्वीप समूह में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यह 12 द्वीपों की श्रृंखला है, जो जापान के मुख्य द्वीप और ओकिनावा के बीच में हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी इसकी पुष्टि की है, एजेंसी के मुताबिक 21 जून से अब तक 870 भूकंप के झटके आए हैं।

बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी


बाबा वेंगा एक बल्गेरियाई भविष्यवक्ता थीं, उन्होंने अमेरिका के 9/11 हमले, सोवियत संघ का विघटन और सुनामी आदि के बारे में कई भविष्यवाणी की थीं, जो सही साबित हुईं। उन्होंने ही एशिया, खासतौर से जापान और इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आने की बात कही थी, हालांकि तारीख स्प्ष्ट नहीं की थी। इसके अलावा उन्होंने 21वीं सदी में भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट और बर्फबारी जैसी प्राकृतिक आपदाएं बहुत अधिक बढ़ जाने की बात कही थी।

5 जुलाई को आएगी सुनामी!


नई बाबा वेंगा, जिन्हें जापानी बाबा वेंगा भी कहा जाता ने 5 जुलाई को सुनामी आने की बात कही है। यह बाबा वेंगा जापानी मंगा कलाकार रियो तात्सुकी हैं। उन्होंने 5 जुलाई को आपदा को लेकर भविष्यवाणी की है। इसमें सुनामी या बड़ा भूकंप शामिल है। टोकारा द्वीप समूह में दो सप्ताह से आ रहे 800 भूकंपों की श्रंखला के बीच, तात्सुकी की भविष्यवाणी की चर्चा तेज हो गई है। तात्सुकी ने 2021 में The Future I SAW में लिखा है कि 5 जुलाई को समुद्र तल में दरार आाएगी और तीन गुना ज्यादा ऊंची सुनामी आएगी। हालांकि जापानी मौसम एजेंसी इसे वैज्ञानिक आधार नहीं मानती।

जापान में अक्सर आते हैं भूकंप


जापान में अक्सर भूकंप आते हैं, इसीलिए अधिकारी और आम जनता आपदा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि टोकारा द्वीप दूरस्थ स्थान होने की वजह से वहां पर राहत टीमें पहुंचने में करीब 6 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। द्वीप समूहों में से एक अकुसेकिजिमा के लोगों ने जापानी समाचार पत्र से बातचीत में बताया कि जब से भूकंप के झटके शुरू हुए हैं तब तक उन्होंने ठीक से नींद नहीं ली है। हालांकि जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, हालांकि द्वीप वासियों को गिरते पत्थरों और भूस्खलन से सावधान रहना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…