घर में बहेगी प्यार की बहार, जब इन बातों का रखेंगे ख्याल
हमारे आत्मबल को बढ़ाने में परिवार की भूमिका अहम होती है। परिवार से हमें अंदरूनी ताकत मिलती है। हमारा परिवार खुशहाल व स्वस्थ रहे इसके लिए हमें बहुत प्रयास करने पड़ते है। फेंगशुई के माध्यम से जानिए कैसे अपने परिवार को खुश…
हमारे आत्मबल को बढ़ाने में परिवार की भूमिका अहम होती है। परिवार से हमें अंदरूनी ताकत मिलती है। हमारा परिवार खुशहाल व स्वस्थ रहे इसके लिए हमें बहुत प्रयास करने पड़ते है। फेंगशुई के माध्यम से जानिए कैसे अपने परिवार को खुश रख सकते हैं। जैसे…
*लिविंग रूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्फटिक के गोले रखने से पूरे परिवार में स्नेह की वृद्धि होती है। स्फटिक का सिर्फ एक ही गोला रखें या लटकाएं, एक से अधिक गोले लटकाने की गलती ना करें।
*पारिवारिक खुुशियों को बढ़ावा देने के लिए कमरे की दक्षिण पश्चिम दिशा के कोने में क्रीम कलर के चीनी मिट्टी के फूलदान में पीले रंग के फूल रखें। इससे परिवार के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जब फूल मुरझा जाएं, तो उन्हें तुरंत फेंककर नए फूल ले आएं। फेंगशुई के अनुसार, मुरझाए फूल रखना अशुभ होता है। आर्टिफिशियल फूल भी न रखें।
*परिवार में मिल-जुलकर रहने की भावना विकसित करने के लिए लिविंग रूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में फैमिली फोटोग्राफ्स लगाएं। ध्यान रहे, इन फोटोग्राफ्स में परिवार के सभी सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए।परिवार के सदस्यों की भिन्न तस्वीर न लगाएं, बल्कि ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें परिवार के सभी सदस्य हों।
*जिन घरों के रसोई घर में चूल्हा और सिंक एक-दूसरे से सटाकर रखे होते हैं, उस घर में सास-बहू के बीच खूब झगड़े (Fights) होते हैं। अत: चूल्हा और सिंक को एक-दूसरे से दूर रखें। रसोई घर में आईना लगाने की गलती न करें, इसका असर नुकसानदायक होता है।
*परिवार के सदस्यों को एक साथ भोजन करना चाहिए। इससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं और बंटवारे की नौबत नहीं आती। यदि दिन-रात दोनों समय एक साथ भोजन करना संभव न हो, तो हर रोज कम से कम एक बार साथ में भोजन अवश्य करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
