कुख्यात बदमाश शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर, मुख्तार अंसारी गैंग का था शार्प शूटर
मुख्तार अंसारी गैंग और संजीव जीवा गैंग के लिए काम करने वाले शार्प शूटर शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) को मेरठ एसटीएफ ने मार गिराया है। रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास…
मुख्तार अंसारी गैंग और संजीव जीवा गैंग के लिए काम करने वाले शार्प शूटर शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) को मेरठ एसटीएफ ने मार गिराया है। रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान शाहरुख ( Shahrukh Pathan) की एसटीएफ की गोली लगने से मौत हो गयी। शूटर पर एक दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज थे और 50 हजार का इनाम रखा गया था।
जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ की टीम और पुलिस काफी समय मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) की तलाश थी। वह हर किसी न किसी तरह से पुलिस से बचकर निकल जाता था। रविवार को एसटीएफ टीम को शाहरुख की लोकेशन मिली और उसे पकड़ने के लिए घेरा बंदी की गई। इस दौरान बदमाशों ने एसटीएफ टीम पर फायरिग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा गया।
पुलिस को शूटर के पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने शाहरुख पठान के पास से एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी बरामद की है।
शाहरुख पठान ( Shahrukh Pathan) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश शाहरुख पठान के खिलाफ लूट और हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह 6 माह पूर्व जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालों को धमकाने और जान से मारने के प्रयास में केस दर्ज किया गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
