डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल
गर्मियों में चिलचिलाती धूप और सनबर्न की वजह से लोगों के चेहरे की रौनक गायब हो जाती है, निखार वापस लाने के लिए बाजार में मौजूद तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने…
गर्मियों में चिलचिलाती धूप और सनबर्न की वजह से लोगों के चेहरे की रौनक गायब हो जाती है, निखार वापस लाने के लिए बाजार में मौजूद तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे का नैचुरल निखार ही गायब हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर नैचुरल फेस पैक बनाकर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) ऐसी चीज है जिसका घरेलू नुस्खों में भी खूब इस्तेमाल होता है और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी।
मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) एक पॉवरफुल हीलिंग क्ले है जो स्किन के पोर्स में जमा हुए सीबम, पसीना, तेल और गंदगी जैसी अशुद्धियों को अवशोषित करता है। इसके कारण आपको स्किन संबंधी समस्याएं जैसे दाग-धब्बों, मुंहासों, एक्ने, डेड स्किन आदि की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जानिए मुल्तानी मिट्टी से किस-किस तरह से फेस पैक बनाए जा सकते हैं।
नीम और मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) से एक्ने होता है कम
अगर आपकी स्किन पर भी बहुत ज़्यादा मुंहासे हैं तो एक कटोरी लेकर उसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच नीम का पाउडर मिला लें। मिक्स करने के लिए नींबू का रस डालें और थोड़ा पानी मिला लें। इसके बाद कुछ देर इस पैक को लगाकर रखें और जब पैक सूख जाए तो चेहरा हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें। इससे त्वचा निखर जाएगी और पिंपल्स भी दूर होंगे।
मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) और नारियल के तेल से बनाएं स्क्रब
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में नारियल का तेल और चीनी बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखें और फिर स्क्रब की तरह हल्के हाथों से मलते हुए छुड़ा लें। त्वचा साफ नजर आने लगेगी।
मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) और चंदन पाउडर
स्किन और गर्दन के आसपास के स्किन से एक्सेस ऑइल हटाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद है। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में बराबर मात्रा में चंदन का पाउडर लेकर मिला लें। इसमें पानी या गुलाबजल डालें और फेस मास्क बनाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोएं।
शहद के साथ मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)
चेहर से फोड़े-फुंसी दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस फेस पैक को बनाकर लगाएं। एक कटोरी में भीगी हुई मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें शहद और हल्दी का पाउडर मिलाएं। चेहरा धोकर इस फेस पैक को लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद फेस वॉश कर लं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
