24 घण्टे ऑनलाइन

डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीछे जनता के द्वार

देहरादून: सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम इठारना के पंचायतघर एवं मंदिर परिसर में जनमानस की समस्या के निस्तारण एवं सरकार की…

24GhanteOnline
November 28, 2025
2 min read

देहरादून: सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम इठारना के पंचायतघर एवं मंदिर परिसर में जनमानस की समस्या के निस्तारण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 01 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर’’ का आयोजन किया जा रहा है।

डीएम (Savin Bansal) की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों के साथ क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण हेतु वृह्द्धस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पेंशन, स्वास्थ्य जांच विभिन्न प्रमाण पत्र आदि सभी विभागों से सम्बन्धित शिकायतों/समस्याओं योजनाओं के आवेदनों आदि शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किए जाएगें।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

उन्होंने (Savin Bansal) निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां एक ही छत के नीचे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण करेंगे योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही स्थान पर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें