24 घण्टे ऑनलाइन

नगर विकास मंत्री का प्रयाग को एक और बड़ा तोहफ़ा

लखनऊ: भारत तथा उत्तर प्रदेश की जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है, शहरों की ओर बढ़ते हुए पलायन के कारण नगरीय जनसंख्या को बेहतर अवस्थापना सुविधाएं तथा विकास के अवसर प्रदान करने की…

24GhanteOnline
January 22, 2025
2 min read

लखनऊ: भारत तथा उत्तर प्रदेश की जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है, शहरों की ओर बढ़ते हुए पलायन के कारण नगरीय जनसंख्या को बेहतर अवस्थापना सुविधाएं तथा विकास के अवसर प्रदान करने की चुनौती है। अतः नगरीय निकायों को बेहतर अवस्थापना सुविधाएं यथा-पेयजल, सड़क, ड्रेनेज, पथ- प्रकाश आदि प्रदान करने के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ किये जाने की आवश्यकता है। वित्तीय सुदृढीकरण के लिए निकायों को विभिन्न वित्तीय स्रोर्तों से धनराशि की आवश्यकता होती है। विभिन्न वित्तीय स्रोतों से प्राप्त धनराशि के उपयोग में वित्तीय अनुशासन एवं प्रबन्धन एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

अतः निकायों में सुदृढ़ राजकोषीय प्रबन्धन, Market Orientation एवं Credit Worthiness बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत Municipal Bonds निर्गत करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए धनराशि भी उपलब्ध करायी जा रही है।

उ0प्र0 के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस प्रकार नगर निगम प्रयागराज में रू0 50 करोड़, आगरा में रू० 50 करोड़ तथा वाराणसी में रु0 50 करोड़ के Municipal Bonds निर्गत करने की मंजूरी बुधवार को प्रयागराज महाकुम्भ में हुई कैबिनेट की बैठक में मिली है।

उक्त नगर निगमों द्वारा नगर निगम सदन का अनुमोदन प्राप्त करते हुए परियोजनाओं का चयन कर लिया गया है।
इसके अंतर्गत प्रयागराज में नगर विकास विभाग 100 करोड़ रुपये के खर्च से AIIMS के टक्कर का अस्पताल बनाएगा। यह ज़िले का पहला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होगा।

साथ ही वाराणसी में अंडरग्राउंड पार्किंग सहित कमर्शियल काम्प्लेक्स का विकास किया जाएगा। आगरा में सोलर सिटी और वॉटर ट्रीटमेंट का कार्य किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…