24 घण्टे ऑनलाइन

इस जिले में र‍िटायर ADM की हत्‍या, गेस्‍ट हाउस में ऐसे हाल में म‍िली लाश

कासगंज। मथुरा-बरेली हाईवे पर मामो गांव के पास मीनाक्षी गेस्ट हाउस के मालिक और सेवानिवृत्त एडीएम (Rajendra Prasad Kashyap) की मंगलवार तड़के सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी सुबह नौ बजे मिली, जब नौकर…

24GhanteOnline
January 21, 2025
3 min read

कासगंज। मथुरा-बरेली हाईवे पर मामो गांव के पास मीनाक्षी गेस्ट हाउस के मालिक और सेवानिवृत्त एडीएम (Rajendra Prasad Kashyap) की मंगलवार तड़के सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी सुबह नौ बजे मिली, जब नौकर गेस्ट हाउस पहुंचा। उसने घटना की जानकारी मृतक की पत्नी और चचेरे भाई को दी। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ सदर ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत जमा किए।

गोरहा गांव के रहने वाले 68 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद कश्यप (Rajendra Prasad Kashyap) पुत्र सावंतीलाल एडीएम पद से आठ वर्ष पहले महाराजगंज से सेवानिवृत्त हुए थे। गांव के पास ही मामो गांव में उनका मीनाक्षी गेस्ट हाउस है। ये गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे। नौकर धर्मेंद्र निवासी नगला कंचन पूरे दिन गेस्ट हाउस में रहता था और रात में घर सोने चला जाता था। राजेंद्र प्रसाद की पत्नी मीना देवी अपने छोटे बेटे शुभम के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। शुभम वहां ठेकेदारी करता है।

राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad Kashyap) को सुबह टहलने की आदत थी। यही वजह थी कि वह तीन बजे ही जग जाते थे। धर्मेंद्र उनको तीन बजे चाय पिलाने के बाद अपने गांव नगला कंचन चला गया। सुबह आठ बजे जब वह दोबारा गेस्ट हाउस आया तो उसने बाहर का गेट खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने राजेंद्र प्रसाद के मोबाइल पर फोन भी किया पर वह भी नहीं उठा। इस पर उसने राजेंद्र प्रसाद की पत्नी मीना देवी को मोबाइल पर फोन किया और बताया कि गेस्ट हाउस अंदर से बंद है और मालिक फोन भी नहीं उठा रहे हैं।

इसके बाद वह गेस्ट हाउस के साइड वाले दरवाजे पर गया तो वह खुला हुआ था। अंदर घुसते ही राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad Kashyap) का बरामदे में शव पड़ा था। उनके सिर में प्रहार कर हत्या की गई थी। सिर से खून बह रहा था। इसकी सूचना उसने दोबारा मृतक की पत्नी को दी। उन्होंने गोरहा गांव में रह रहे अपने राजेंद्र प्रसाद के चचेरे भाई शांति स्वरूप को दी। वे ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हत्या की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को गेट के बाहर खून पड़ा मिला, गेट के पास भी खून मिला। इसके बाद अंदर भी चार जगह खून के निशान थे। एक चप्पल भी वहां पड़ी थी। शव दूसरे साइड गेट के पास पड़ा था। कमरे अंदर से खुले हुए थे। जिसमें राजेंद्र प्रसाद रहते थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत जमा किए। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सिर में चोट लगी है। मामले की जांच की जा रही है। मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सात माह पहले बेच दिया था गेस्ट हाउस


चचेरे भाई शांति स्वरूप की मानें तो राजेंद्र प्रसाद कश्यप (Rajendra Prasad Kashyap) ने सात माह पहले मीनाक्षी गेस्ट हाउस को बेच दिया था। इसके बाद वह गोरहा पर दूसरा फार्म हाउस बना रहे थे। दिन में राजेंद्र प्रसाद फार्म हाउस पर ही रहते थे। शाम को मीनाक्षी गेस्ट हाउस पर रहते थे। उन्होंने बताया कि जिसको गेस्ट हाउस बेचा था उससे इससे को लेकर ये तय हुआ था। वह ये नहीं जानते थे कि गेस्ट हाउस किसको बेचा है?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…