24 घण्टे ऑनलाइन

नॉनवेज लवर इफ्तार में जरूर ट्राई करें कीमे की कचौड़ी

इफ्तार (Iftar) के लिए नॉनवेज़ आइटम में आप स्वादिष्ट और मजेदार कीमा की कचौड़ी (Keema kachori) बनाकर खा सकते हैं. बाहर से खस्ता और अंदर से सॉफ्ट कीमा कचौड़ी खाकर आपको मजा आ जाएगा. इन्हें बनाने के लिए आपको कोई खास ट्रिक की…

24GhanteOnline
February 26, 2026
3 min read

इफ्तार (Iftar)  के लिए नॉनवेज़ आइटम में आप स्वादिष्ट और मजेदार कीमा की कचौड़ी (Keema kachori) बनाकर खा सकते हैं. बाहर से खस्ता और अंदर से सॉफ्ट कीमा कचौड़ी खाकर आपको मजा आ जाएगा. इन्हें बनाने के लिए आपको कोई खास ट्रिक की जरूरत नहीं है. नॉनवेज के शौकीन लोग इफ्तार में कीमे की कचौड़ी (Keema kachori) जरूर ट्राई करें. आइए देखते है विधि.

कीमा कचौड़ी (Keema kachori) बनाने की सामग्री


आटे के लिए:

2 कप मैदा

1 छोटा चम्मच नमक

½ छोटा चम्मच अजवाइन

¼ कप घी / तेल

भरावन के लिए-

250 ग्राम मटन कीमा

2 टी स्पून लहसुन

2 टी स्पून अदरक

2 हरी मिर्च

1 बड़ा चम्मच तेल

½ छोटा चम्मच नमक

½ छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच गरम मसाला

½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर

½ छोटा चम्मच चाट मसाला

1 टी स्पून धनिया के बीज पिसे हुए

1 छोटा चम्मच मिर्च के गुच्छे

1 कप प्याज

धनिए के पत्ते

नींबू का रस

कीमा कचौड़ी (Keema kachori) बनाने की विधि


कीमा की कचौड़ी (Keema kachori) बनाने के लिए सबसे पहले हम आटा तैयार कर लेंगे. इसके लिए एक बाउल में मैदा, तेल, अजवाइन और नमक डालकर हाथों से मसल लें. इसके बाद जब आटे में बाइंडिंग आने लगे तब पानी डालकर आटा गूंथना शुरू करें. कीमा कचौड़ी के लिए सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.

पैन में लहसुन और हरी मिर्च के साथ कीमा फ्राई कर लें


आटा गूंथने के बाद हम कीमा का मिश्रण तैयार कर लेंगे. इसके लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें. गर्म होते ही कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लेंगे. इसके बाद मटन का कीमा इसमें मिला दें फिर अच्छी तरह मिक्स कर दें. हाई फ्लेम पर कीमा को अच्छी तरह चलाते हुए फ्राई कर लें. थोड़ी ही देर में कीमा पानी छोड़ने लगेगा. पानी पूरा सूख जाने तक चमचे से चलाते हुए कीमा को फ्राई कर लें. इसी बीच इसमें  सामग्री अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा, गरम मसाला पाउडर, कुटा हुआ धनिया, चाट मसाला पाउडर, कुटी हुई लाल मिर्च डालकर मिक्स कर देंगे.

कीमा को अछी तरह पकाएं


जब मसाले भुन जाए तो इसमें 1/4 कप पानी डालकर मिला देंगे. अब मीडियम फ्लेम पर इसे ढककर पकने देंगे. 10-15 मिनट में कीमा गल जाएगा. तय समय बाद इसमें कटी हुई प्याज डालकर मिक्स कर दें. जब कीमा पूरी तरह फ्राई हो जाए और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें. आखिरी में कीमा में हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिला देंगे. अब स्टफिंग को ठंडा कर लें.

स्टफिंर तैयार करने के बाद आटे की लोइयां बनाकर रख लें. जितनी आपने लोइयां बनाई हैं कीमा की भी उतनी ही बॉल्स बना लें. अब कचौड़ी के लिए लोई बेलें और इसमें तैयार किए हुए कीमा की स्टफिंग करके हल्का बेल लें. अब गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो मीडियम आंच पर कचौड़ियों को सुनहरा होने तक सेंक लें. आपकी कीमा की कचौड़ी तैयार हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…