24 घण्टे ऑनलाइन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी साइकिल पर होंगे सवार, हाल में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

लखनऊ। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से लगातार लगाए जा रहे कयासों पर आज नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) ने विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाजवादी पार्टी…

24GhanteOnline
February 13, 2026
2 min read

लखनऊ। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से लगातार लगाए जा रहे कयासों पर आज नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) ने विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी (Akhilesh Yadav) की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। बता दें कि बुंदेलखंड के बांदा के रहने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) के पास बसपा सरकार में 17 विभागों का चार्ज था जो अब तक का रिकॉर्ड है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) का मायावती से भी रहा खास नाता


नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) कांग्रेस से पहले बहुजन समाज पार्टी में थे। नसीनुद्दीन सिद्दीकी की गिनती कभी मायावती के करीबी नेताओं के रूप में होती थी। जहां से मायावती ने उन्हें 2017 में पार्टी से निकाल दिया था। उसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। सिद्दीकी ने 24 जनवरी को ही कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके साथ-साथ कई अन्य नेताओं ने पार्टी छोड़ने की बात कही थी।

कांग्रेस छोड़ने की बताई थी ये वजह


कांग्रेस छोड़ते हुए नसीमुद्दीन (Naseemuddin Siddiqui) ने कहा था कि वह पार्टी की कार्यशैली और आंतरिक हालात से असहज महसूस कर रहे थे। ऐसा भी कहा जा रहा था कि पर्याप्त सम्मान न मिलने के कारण सिद्दीकी पार्टी से खुश नहीं थे। यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया था। नसीमुद्दीन का इस्तीफा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले ही तमाम सियासी दलों की तरह से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कांग्रेस के लिए यह झटका सपा की एक तरह से तैयारी का ही हिस्सा माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें