भाजपा के कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से काम करता है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की…
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से काम करता है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की परंपरा सदैव कायम रही है और इसी दिशा में संगठन के चुनाव संपादित किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) बुधवार को जयपुर देहात दक्षिण के बगरू स्थित नरसिंहपुरा में आयोजित 'संगठन महापर्व 2024' में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' और डॉ. भीमराव अंबेडकर के 'समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान' के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
किसानों को गेहूं की एमएसपी पर 125 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।किसान सम्मान निधि की अतिरिक्त किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक परियोजना) और शेखावटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौते को लागू किया गया है।
अब तक लगभग 60 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। प्रदेश में 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ 2.24 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं।
प्रदेश में पहली बार 99% बजट घोषणाओं में जमीन आवंटन एवं 90% घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृतियां छह महीने के भीतर पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश और प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। भाजपा की विशेषता यही है कि हर कार्यकर्ता एक संकल्प के साथ काम करता है और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, पूर्व विधायक मानसिंह, चुनाव अधिकारी जगवीर छाबा, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीना और एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग सहित भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
