बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। जिसका असर बॉडी पर भी होता है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है। उन्हें चेहरे पर एक्ने, पिंपल के साथ ही बॉडी पर रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में नीम (Neem) की…

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। जिसका असर बॉडी पर भी होता है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है। उन्हें चेहरे पर एक्ने, पिंपल के साथ ही बॉडी पर रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में नीम (Neem) की पत्तियां कारगर उपाय है। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल रोजाना करके बारिश में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। जानें कैसे करें नीम की पत्तियों का इस्तेमाल।
नहाने के पानी में नीम (Neem) की पत्तियों का इस्तेमाल
- रोजाना नहाने के पानी नीम (Neem) की पत्तियों का इस्तेमाल बॉडी को बैक्टीरिया फ्री रखता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इन्हें नहाने वाले पानी में मिला दें।
- बारिश में अगर खुजली हो रही है शरीर में तो नीम की पत्ती के पेस्ट को खुजली वाली जगह पर लगाएं। बार-बार होने वाली खुजली से राहत मिलेगा।
- सिर की स्कैल्प में खुजली हो रही है या बदबू आ रही है तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर सिर पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पानी से स्कैल्प को साफ कर लें।
- डैंड्रफ बहुत ज्यादा होते हैं तो नीम की पत्तियों को एक लीटर पानी में डालकर उबालें। जब ये पानी बिल्कुल हरे रंग का हो जाए तो इसे छानकर ठंडा कर लें। शैंपू के बाद इस पानी से सिर को आखिरी में धोएं।
- चेहरे पर पिंपल निकलते हैं तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें और इसे एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाएं।
- फोड़े-फुन्सी होते हैं नीम (Neem) की पत्तियों के पेस्ट में हल्दी मिलाकर लगाएं। स्किन साफ होती है और छोटी फुन्सियों से राहत मिलती है।
- रोजाना सुबह खाली पेट नीम की ताजी, हरी, छोटी दो से तीन पत्ती को चबाने से टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद मिलती है।
- नीम की पत्ती को पानी में उबालकर इस पानी को मात्र 10 मिली पिया जाए तो एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज शरीर से बैक्टीरिया हटाने में मदद करती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
