24 घण्टे ऑनलाइन

महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद अब इस राज्य में भी कोरोना की एंट्री, इतने मरीज हुए संक्रमित

गुजरात में लंबे अंतराल के बाद कोरोना (Corona) संक्रमण के 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सभी संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन का JN.1 वैरिएंट पाया गया है, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम गंभीर स्वरूप मान रहे हैं। अधिकारियों ने…

24GhanteOnline
May 22, 2025
2 min read

गुजरात में लंबे अंतराल के बाद कोरोना (Corona) संक्रमण के 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सभी संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन का JN.1 वैरिएंट पाया गया है, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम गंभीर स्वरूप मान रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। बता दें कि एशिया के देश सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। उसके बाद एशिया के अन्य देशों में भी कोरोना के मामले में इजाफा देखा गया है। भारत में भी कोरोना के मामले में वृद्धि हो रही है।

अतिरिक्त निदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य) डॉ नीलम पटेल ने गुरुवार को जानकारी दी कि राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के JN.1 स्वरूप के 15 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक उपप्रकार है, जो पहली बार अगस्त 2023 में सामने आया था।

गुजरात में कोरोना (Corona) के 15 मामले आए सामने


डॉ पटेल ने गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, अहमदाबाद शहर में 13, अहमदाबाद ग्रामीण और राजकोट में एक-एक मरीज कोरोना (Corona) संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों पर नजर रखी जा रही है, हालांकि कोई भी गंभीर हालत में नहीं हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमितों में से एक व्यक्ति हाल ही में सिंगापुर से लौटा है और माना जा रहा है कि संक्रमण वहीं से आया। उन्होंने कहा, हाल के हफ्तों में चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोविड के हजारों नए मामले सामने आए हैं, और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के कारण इसका प्रभाव भारत में भी देखा जा रहा है।

डॉ पटेल ने बताया कि सभी 15 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है और किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी। राज्य के अस्पतालों में विशेष कोविड वार्ड तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें सक्रिय करने की आवश्यकता नहीं है।

Corona के बढ़ते केस पर योगी सरकार अलर्ट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश


स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे खांसी या जुकाम के लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और आवश्यक सावधानी बरतें। यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सतर्क रहने का है। राज्य सरकार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।