24 घण्टे ऑनलाइन

सुप्रीम कोर्ट के अंदर एक्ट्रेस के साथ हुई गंदी हरकत, जज के सामने वकील ने की छेड़छाड़

मुंबई: टीवी के फेमस सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ (Chhoti Sardarni) में लीड एक्ट्रेस रह चुकीं निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने दर्दनाक अनुभव शेयर किया है…

24GhanteOnline
May 16, 2025
3 min read

मुंबई: टीवी के फेमस सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ (Chhoti Sardarni) में लीड एक्ट्रेस रह चुकीं निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने दर्दनाक अनुभव शेयर किया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने बताया कि जब वह लॉ की छात्रा थीं, तब उनके साथ एक ऐसी घटना हुई थी जिसे वह याद करके सहम जाती हैं। इस दर्दनाक घटना को याद करते हुए निमृत ने खुलासा किया है कि उनके साथ भारत के सुप्रीम कोर्ट  के अंदर छेड़छाड़ हुई थी।

निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  जैसी जगह भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई, वो भी सुप्रीम कोर्ट के अंदर। मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि एक वरिष्ठ वकील द्वारा सुनवाई चल रही थी।निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने बताया कि मैं कॉलेज के अपने तीसरे साल में थी और एक हाई-प्रोफाइल केस की गवाही देने के लिए कोर्ट गई थी। कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था, जज मौजूद थे। मैं अकेली नहीं थी जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी।

एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वह एक दोस्त की मदद से कोर्ट में दाखिल हुई थीं, जो कि एक कानूनी सलाहकार थे। ये सब एक अच्छी मुलाकात के साथ शुरू हुआ था, जो कि जल्द ही एक दर्दनाक याद में बदल गया। निमृत कौर ने कहा कि उस शख्स ने अपना यूनिफॉर्म पहना हुआ था। मैंने पहले अपने बट पर किसी का हाथ महसूस किया। मुझे लगा कि मैं भीड़ में बहुत ज्यादा सोच रही हूं। मैंने पीछे देखा और वह सीधे सामने देख रहा था। मुझे पहचान भी नहीं रहा था लेकिन वो मुझे बार-बार छेड़ रहा था।

आज 50 साल का हुआ सिक्किम, जानें कैसे हुआ भारत में विलय


निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने बताया कि मैं उस शख्स से परेशान होकर दूसरी जगह चली गई लेकिन वह मेरे पीछे आया। उसने मेरे हाथ को छुआ, फिर मेरे बट्स को फिर से छुआ। मैं डर गई थी। मेरी आंखों से आंसू बह रहे थे। उसके बाद पास में खड़ी एक वरिष्ठ महिला वकील ने मुझे देखा और मेरी परेशानी को समझा।

‘मैं घबरा गई थी, महिला वकील से मांगी मदद’


निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia)  ने कहा कि उस महिला वकील ने मुझसे पूछा कि क्या मैं ठीक हूं और उस आदमी की ओर इशारा किया। जब मैंने सिर हिलाया, तो उसने मुझे बताया कि उसने शख्स उस महिला के साथ भी छेड़छाड़ की थी। फिर उस महिला वकील ने मुझे तुरंत बाहर निकाला। उस आदमी को थप्पड़ मारा और सभी अधिकारियों को बुलाया। फिर पुलिस भी आ गई। निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia)  ने कहा कि मैं ये सब देखकर घबरा गई थी क्योंकि मुझे लगा कि मैं सबसे सुरक्षित जगह पर हूं, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में लेकिन फिर भी मेरे साथ ये सब हुआ। निमृत ने आगे कहा- मैं उस शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाना चाहती थी, लेकिन बाद में मैंने सोचा कि लिखित माफी ही मिल जाए। उस आदमी ने लिखित में माफी मांगी और स्वीकार किया कि उसने गलत किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…