24 घण्टे ऑनलाइन

'... अब हमेशा साथ रहेंगे', लालू के ऑफर पर बोले नीतीश

पटना। बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के नए साल पर पाला बदलने के ऑफर को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सिरे से खारिज कर दिया है। लालू प्रसाद यादव के दिए गए ऑफर पर नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा, 'हम दो बार…

24GhanteOnline
January 4, 2025
2 min read

पटना। बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के नए साल पर पाला बदलने के ऑफर को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सिरे से खारिज कर दिया है। लालू प्रसाद यादव के दिए गए ऑफर पर नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा, 'हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हम लोग हमेशा साथ रहेंगे और विकास के कार्य करेंगे।'

दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने नए साल के मौके पर एक जनवरी को एक बयान में लालू यादव ने कहा कि नीतीश के लिए हमारा दरवाजा तो खुला है, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश (Nitish Kumar) आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? ले लेंगे साथ। नीतीश साथ में आएं, काम करें। राजद सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश कुमार भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे। सोशल मीडिया पर नीतीश को लालू की तरफ से ऑफर वाला यह इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था।

नीतीश की चुप्पी से गर्मा गई थी बिहार की सियासत


दरअसल लालू यादव के दिए ऑफर पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की चुप्पी से बिहार की राजनीति गर्मा गई थी और जेडीयू से लेकर आरजेडी के तमाम नेता इस पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र से लेकर तमाम पार्टी नेता नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक में फिर से शामिल होने का आग्रह कर रहे थे और कह रहे थे कि अगर वो यहां आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

हालांकि आरजेडी नेताओं के इस ऑफर पर जेडीयू नेताओं ने कहा था कि नीतीश कुमार मजबूती के साथ एनडीए में हैं और अगला विधानसभा चुनाव भी एनडीए उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…