24 घण्टे ऑनलाइन

OYO में अनमैरिड कपल की नो एंट्री, जारी हुआ नया फरमान

नई दिल्ली। OYO से भारत किसी भी शहर में सस्ते होटल ढूंढने में आसानी होती है। यह न केवल युवाओं में प्रचलित है बल्कि धार्मिक जगहों पर इसकी मांग बहुत ज्यादा है। OYO को लेकर ये धारणा है कि अविवाहित कपल (Unmarried Couples)…

24GhanteOnline
January 5, 2025
3 min read

नई दिल्ली। OYO से भारत किसी भी शहर में सस्ते होटल ढूंढने में आसानी होती है। यह न केवल युवाओं में प्रचलित है बल्कि धार्मिक जगहों पर इसकी मांग बहुत ज्यादा है। OYO को लेकर ये धारणा है कि अविवाहित कपल (Unmarried Couples)  प्राइवेट टाइम गुजारने के लिए जाते हैं। OYO अपने इस धारणा को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया है। अब OYO से होटल बुक करने से पहले आपको नए नियम से गुजरना पड़ेगा। दरअसल, OYO ने एक खास प्रदेश के लिए नया नियम बनाया है। यहां पर अविवाहित कपल (Unmarried Couples) की एंट्री बैन (Entry Banned) रहेगी। OYO के अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग के लिए वैलिड कागज दिखाने होंगे। ये नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ सिटी में लागू होगा।

OYO के नए नीति के अनुसार, अब सभी कपल को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैलिड डॉक्यूमेंट दिखाना होगा। कंपनी ने बताया कि OYO ने अपने पार्टनर होटलों को लोकल सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाने का काम कर रहे है। OYO ने मेरठ में अपने पार्टनर होटलों को तत्काल प्रभाव से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस नियम में बदलाव ग्राउंड लेवल पर मिले फीडबैक के आधार पर कंपनी इसे और शहरों में भी लागू कर सकती है।

OYO की ओर कहा गया, ‘OYO को पहले भी नागरिक समाज समूहों से विशेष रूप से मेरठ में इस मुद्दे को हल करने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य शहरों के निवासियों ने OYO होटलों में प्रेमी-प्रेमिकाओं को चेक-इन करने की अनुमति न देने के लिए याचिका दायर की है।

OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने पीटीआई (PTI) को बताया, ‘OYO सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। हम कानून और नागरिक समाज समूहों की बात सुनते हैं। उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं, जहां हम काम करते हैं। हम समय-समय पर इस नीति की समीक्षा करते रहेंगे।

‘मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था’, प्रियंका गांधी वाले बयान पर रमेश बिधूड़ी का यू-टर्न


कंपनी ने कहा कि यह पहल पुरानी धारणा को बदलने के लिए लाया गया है। हम ये नियम परिवारों, छात्रों, बिजनेस, धार्मिक और सोलो ट्रैवल करने वाले के लिए सुरक्षित अनुभव देने लिए लाए हैं। इसके अलावा यह नियम ब्रांड की छवि सुधारने के लिए किया जा रहा है।

इसके अलावा, इस नीति का मकसद अपने कस्टमर्स को लंबे समय तक ठहरने और दोबारा बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करना है। साथ ही ग्राहकों का विश्वास और वफादारी बढ़ाना है। OYO ने पैन इंडिया स्तर पर यह पहल शुरू की है। इसके लिए जैसे पुलिस और होटल पार्टनर्स के साथ सुरक्षित गेस्टिंग पर संयुक्त सेमिनार, गलत कामों में संलिप्त को बढ़ावा देने वाले होटलों को ब्लैक लिस्ट में डालना। साथ ही OYO की ब्रांड और छवि को सुधारने की काम की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…