24 घण्टे ऑनलाइन

OMG! 18 स्कूलों से 12वीं में कोई भी छात्र नहीं हुआ पास, रिजल्ट रहा जीरो परसेंट

हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किया गया था, जिसमें एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना है। दरअसल, हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 100 खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों (Schools) की लिस्ट जारी की है, जिसमें से…

24GhanteOnline
May 17, 2025
3 min read

हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किया गया था, जिसमें एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना है। दरअसल, हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 100 खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों (Schools) की लिस्ट जारी की है, जिसमें से कुल 18 स्कूल ऐसे हैं, जहां का पासिंग प्रतिशत जीरो फीसदी रहा है यानी इन 18 स्कूलों से कोई भी छात्र 12वीं पास नहीं कर सका। अब ये सभी स्कूल जांच के दायरे में आ गए हैं। इनमें से 6 स्कूल (Schools) नूंह में, 4 स्कूल फरीदाबाद में और एक-एक स्कूल गुड़गांव, हिसार, झज्जर, करनाल, पलवल, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में हैं।

इन 18 स्कूलों से कुल 59 छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से यमुनानगर के हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सबसे ज्यादा 23 छात्र शामिल हैं और सभी के सभी फेल हो गए। हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पासिंग प्रतिशत 85 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया, लेकिन जिले वाइज रिजल्ट ने कई चिंताओं को उजागर किया है।

नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे खराब


रिपोर्ट के मुताबिक, कई एफिलिएटेड यानी संबद्ध स्कूल 35 प्रतिशत पासिंग अंक का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। हरियाणा के 22 जिलों के 82 स्कूलों में पासिंग प्रतिशत 35 फीसदी से कम दर्ज किया गया है। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की लिस्ट में नूंह सबसे ऊपर है। 100 सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में से 62 स्कूल इसी जिले के हैं, जबकि फरीदाबाद में 12 स्कूल ऐसे हैं, जिनका प्रदर्शन खराब रहा है। इसके अलावा कई स्कूल तो ऐसे भी हैं, जहां से सिर्फ एक-एक छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

Operation Sindoor: मोदी की ‘टीम इंडिया’ पूरी दुनिया में आतंकवाद पर पाकिस्तान को करेगी एक्सपोज


फरीदाबाद के जसाना स्थित नंबरदार पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल धीर सिंह नागर ने पुष्टि की है कि यहां से कोई भी छात्र कक्षा 12वीं में पास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘लगभग 8-10 छात्रों को देरी से परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली थी या बिल्कुल भी नहीं मिली थी। कई छात्र, यहां तक ​​कि जो शुरू में परीक्षा में बैठने के पात्र थे, वो भी क्लास में नहीं आ रहे थे’।

इन स्कूलों (Schools) का भी प्रदर्शन रहा खराब


इसी तरह सारन (फरीदाबाद) में भारत भारती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश भारद्वाज ने कहा कि उनके यहां से सिर्फ दो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन वो पास नहीं हो सके। वहीं, ओथा (नूंह) में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी जीरो परसेंट पासिंग प्रतिशत दर्ज किया है। यहां के प्रिंसिपल ने इस निराशाजनक प्रदर्शन का प्राथमिक कारण शिक्षकों की कमी बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को ज्यादातर अंग्रेजी में कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि पीजीटी अंग्रेजी का पद लगभग तीन साल से खाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…