प्रवासी राजस्थानी बदलते राजस्थान में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश: CM भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राजस्थान में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क सहित…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राजस्थान में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान फाउंडेशन के आठ चैप्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से बदलते राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की मिट्टी की खुशबू पूरी दुनिया में फैला रहे हैं और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं ऐतिहासिक गौरव को भी प्रतिष्ठित कर रहे हैं। प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और योगदान की भावना को ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान में दिखाया है और पूरे उत्साह, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भागीदारी भी निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास भी, विरासत भी के मूल मंत्र के अनुरूप हमारी सरकार ने शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए भी चिन्हित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश से जोड़ने और उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर्स की बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाएं, ताकि प्रवासी राजस्थानियों के सुझावों एवं अनुभवों का लाभ राज्य को मिल सके। साथ ही, राजस्थान फाउंडेशन के युवा एवं महिला विंग का शीघ्र संचालन भी सुनिश्चित हो।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में कुल 40 चैप्टर्स हैं। इनमें से प्रथम चरण में आठ चैप्टर्स अहमदाबाद, दिल्ली, दोहा, पुणे, सूरत, म्यूनिक, कुवैत और मस्कट के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से संवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह सभी चैप्टर्स से निवेश संबंधी प्रयासों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट ली जाती है। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
जयपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Jaipur Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हवा में उड़ रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना सामने आई। सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिलते ही तत्काल आपातकालीन कदम उठाए गए और विमान को सुरक्षित रूप…
राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब
जयपुर: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सिर्फ मेयर और चेयरमैन की कुर्सी का फैसला नहीं हैं। इन्हें 2028 के विधानसभा चुनाव का ‘फर्स्ट सेमीफाइनल’ और राज्य के शहरी सियासी मूड के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।…
जालोर में पत्थर की खदान ढही, मलबे में दबने से मजदूर की मौत; तीन लोग घायल
राजस्थान के जालोर जिले में गुरुवार को एक पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। भीनमाल थाना क्षेत्र के भादरड़ा गांव में खदान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य…
किसानों की समृद्धि से ही विकसित होगा देश-प्रदेश : मुख्यमंत्री
डेगाना/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि किसान का जीवन संघर्ष, परिश्रम और धैर्य का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद किसान हर बार नई उम्मीद के साथ खेत में उतरता है।…
