24 घण्टे ऑनलाइन

नॉनवेज के है शौकीन, तो स्नैक्स में ट्राई करें चिकन शाही रोल

नॉनवेज को पसंद करने वाले लोग स्नैक्स में भी कुछ ऐसा ही बनाना पसंद करते हैं जो नॉनवेज से बना हो। इस वीकेंड पर आप कुछ नॉनवेज स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए चिकन शाही रोल (Chicken Shahi Roll)…

24GhanteOnline
August 16, 2025
2 min read

नॉनवेज को पसंद करने वाले लोग स्नैक्स में भी कुछ ऐसा ही बनाना पसंद करते हैं जो नॉनवेज से बना हो। इस वीकेंड पर आप कुछ नॉनवेज स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए चिकन शाही रोल (Chicken Shahi Roll) बनाने की रेसिपी। बच्चों को तो इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज लगता है और मिनटों में तैयार हो जाता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

चिकन शाही रोल (Chicken Shahi Roll) बनाने की सामग्री

- 3 रुमाली रोटी
- 1 प्याज कटी हुई
- 1 शिमला मिर्च कटी हुई
- 2 कप बॉनलेस चिकन मैश किया हुआ
- 2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/4 कप टमाटर (कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून धनियापत्ती
- लाल मिर्च स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- 4 टेबलस्पून तेल

चिकन शाही रोल (Chicken Shahi Roll) बनाने की विधि

- मीडियम आंच पर पैन में 2 चम्मच तेल गरम करने के लिए रख दें।
- इसमें रूमाली रोटी रखकर दोनों तरफ सेंककर अलग रख लें।
- उसी पैन में बचा हुआ तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
- अब प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
- इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर पका लें।
- इसमें लाल मिर्च पाउडर, चिकन और नमक डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- तय समय के बाद धनियापत्ती डाल दें।
- भरावन को रुमाली रोटी के बीच में बराबर मात्रा में रखकर रोल कर दें।
- तैयार है चिकन शाही रोल (Chicken Shahi Roll)। सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।