'मोदी-शाह की कब्र खुदेगी...' JNU में फिर लगे आपत्तिजनक नारे
दिल्ली के JNU में छात्रों ने 'मोदी शाह की कब्र खुदेगी' नारे के साथ प्रदर्शन किया। यह विरोध 2020 के JNU हमले की छठी बरसी, उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने खिलाफ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र…

दिल्ली के JNU में छात्रों ने 'मोदी शाह की कब्र खुदेगी' नारे के साथ प्रदर्शन किया। यह विरोध 2020 के JNU हमले की छठी बरसी, उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने खिलाफ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवाद नारेबाजी की गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली स्थित जेएनयू में सोमवार देर रात साबरमती हॉस्टल के बाहर भारी हंगामा हुआ। इस दौरान जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) और वामपंथी संगठनों ने प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया। परिसर में न्याय दो और रिहाई दो के नारे गूंजते रहे थे। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जेएनयू में विरोध प्रदर्शन का है। जिसमें प्रदर्शनकारियों विवादित नारेबाजी करते सुना जा सकता है। वीडियो में ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर’ के नारे लगाए जा रहे हैं।
कल रात JNU में उमर खालिद-शरजील की बेल रिजेक्ट होने पर प्रोटेस्ट।
और ऐसे नारे लगा रहे “मोदी-शाह की कबर खुदेगी, JNU की धरती पर”
2016 जैसा बवाल फिर से। टैक्स के पैसों पर ये सब?
JNU में ये क्या चल रहा है भाई? इनके माँ और बाबूजी अगर ये देख ले तो शर्म करेंगे कि पढ़ने भेजा था और क्या कर… pic.twitter.com/CkBpzbcsl0
— Aditya Vikram 🇮🇳 (@iadityavikram) January 6, 2026
दिल्ली की JNU में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ़ विवादित नारे लगाए जाने पर BJP नेता तरविंदर मारवाह ने पीटीआई से कहा, “वे विदेशी ताकतों, बांग्लादेश, पाकिस्तान के इशारों पर नाच रहे हैं। हमारे देश में, खासकर दिल्ली में, आपने देखा कि हाल ही में एक बम धमाका हुआ था। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और सरकार से पक्की अपील करता हूं कि उनके खिलाफ़ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए और उन्हें जेल की सज़ा दी जाए।”
नारेबाज़ी पर ABVP (JNU यूनिट) के नेता मनीष चौधरी ने आईएएनएस से कहा, “JNU के पदाधिकारी, प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जॉइंट सेक्रेटरी, सेक्रेटरी, साथ ही पुराने सदस्य और पूर्व छात्र, चल रही गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग अक्सर दूसरे मुद्दों या विरोध प्रदर्शनों के बहाने आम छात्रों को इकट्ठा करते हैं, और फिर उन्हें एक खास दिशा में ले जाकर सुप्रीम कोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करवाते हैं। कुछ लोगों ने तो ABVP और RSS के खिलाफ भी बोला है। ऐसे काम भारत की सामाजिक सद्भाव और देश की तरक्की के लिए दिन-रात काम करने वालों की कोशिशों को कमजोर करते हैं। मैं इन हरकतों की कड़ी निंदा करता हूं और प्रशासन और पुलिस से गुजारिश करता हूं कि जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
