24 घण्टे ऑनलाइन

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं भांग पेड़ा का भोग, जानें रेसिपी

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के इस पावन पर्व पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही महादेव के सभी भक्त व्रत रखते हैं। आपको बता दें, कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और आदिशक्ति मां…

24GhanteOnline
February 15, 2026
2 min read
महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं भांग पेड़ा का भोग, जानें रेसिपी

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के इस पावन पर्व पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही महादेव के सभी भक्त व्रत रखते हैं। आपको बता दें, कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और आदिशक्ति मां पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन पूरे दिन अबूझ मुहूर्त है।

इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किसी भी समय किया जा सकता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए व्रत का नियम के अनुसार पालन भी करती हैं। इस दिन सभी शिव मंदिरों में भीड़-भाड़ का माहौल रहता है। महाशिवरात्रि के दिन सभी भक्त महादेव की कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा-पाठ करते हैं।

पंचांग के अनुसार शिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इसकी पूजा की जाती है और प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप प्रसाद चढ़ाने के लिए कुछ स्पेशल तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

भांग पेड़ा (Bhang Peda) बनाने की सामग्री


कुल क्रीम दूध- 1 लीटर
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- 2 चम्मच
चीनी पाउडर- 1 कप
घी- आधा कर
भांग- 2 चम्मच

भांग पेड़ा (Bhang Peda) बनाने की विधि


इस पेड़े (Bhang Peda) को बनाने के लिए जरूरी है कि मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए। सबसे पहले मिट्टी के बर्तनों को अच्छी तरह से धो लें। फिर इस बर्तन में दूध को निकालें और हल्की आंच पर उबलने के लिए रख दें।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें भांग को काटकर डालें। फिर उसमें इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, चीनी और बचा हुआ सभी सामान डाल दें। इस दौरान लगातार चलाते रहें, वर्ना दूध नीचे लग जाएगा।

दूध को तब तक पकाना है, जब तक यह गाढ़ा नहीं हो जाता। ऐसे में ध्यान रखें कि दूध को लगातार चलाना है। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। फिर एक बाउल में गाढ़ा दूध निकालकर फैला लें।

फिर पेड़ा (Bhang Peda)  ठंडा होने दें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। कुछ देर सूखने के लिए रख दें और चाकू की मदद से पेड़े का शेप दें। सूखने के बाद एक प्लेट में निकालकर प्रसाद के तौर पर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।