24 घण्टे ऑनलाइन

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस रात शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ…

24GhanteOnline
February 15, 2026
2 min read

महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस रात शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में शिव-गौरी को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं।

इस दिन बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगाजल और गाय के दूध से भोले शंकर की पूजा की जाती है। वैसे तो शिवलिंग पर मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्रसाद और भोग भी हैं जिन्हें शिव जी को अर्पित करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) पर किन चीजों का भोग लगाने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं...

ठंडाई


महाशिवरात्रि ( Mahashivratri)  के दिन भगवान भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जाता है और इस ठंडाई भांग मिलाया जाता है, जो कि शिव जी को बेहद पसंद है। मान्यता है कि ठंडाई का भोग लगाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं।

लस्सी


लस्सी भी भोले बाबा को बेहद प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडाई के अलावा आप लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण और लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे।

हलवा


महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) के पावन दिन भगवान शिव शंकर को हलवे का भोग लगाएं। ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं। शिव जी को हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भांग के पकौड़े


शिव शंभू को भांग अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि ( Mahashivratri)  के दिन पूजा में भांग की पत्तियों के अलावा इसका आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। भांग के पकौड़े का भी भोग शुभ साबित होगा।

मालपुआ


भोलेनाथ को मालपुआ बहुत पसंद है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में मालपुए का भोग जरूर लगाएं। यदि आप घर पर मालपुआ बना रहे हैं, तो उसमें थोड़ा-सा भांग का पाउडर मिला दें। इससे शिव जी जल्द प्रसन्न होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…