24 घण्टे ऑनलाइन

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, होगी धन की बरसात

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी ( Nag Panchami) का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर इस दिन पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे व्यक्ति को महादेव…

24GhanteOnline
July 27, 2025
3 min read

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी ( Nag Panchami) का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर इस दिन पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे व्यक्ति को महादेव की कृपा की प्राप्ति होती है और यह बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलाव, नाग पंचमी पर नाग देवता और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से काल सर्प दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानें कि धन लाभ के लिए नाग पंचमी ( Nag Panchami) के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए।

नाग पंचमी ( Nag Panchami) 


पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी ( Nag Panchami) हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी तिथि 28 जुलाई को रात 11:24 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 30 जुलाई को सुबह 12:46 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा।

नाग पंचमी ( Nag Panchami) पर धन लाभ के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?


दही:- ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर दही चढ़ाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं किससे भगवान शिव की कृपा से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

शहदः- भगवान शिव को शहद प्रिय होता है। धार्मिक मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

गंगाजलः– धर्म शास्त्रों के अनुसार, गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने पर व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

काले तिलः– शिव पूजन में काले तिल का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को काले तिल अर्पित करने से आर्थिक तरक्की के साथ जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं।

गाय का घीः– भगवान शिव को गाय का घी प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर गाय का घी चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही, कर्ज से मुक्ति मिलती है।

गन्ने का रसः– नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का गन्ने का रस चढ़ाना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस चढ़ाने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति सुधरती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…