24 घण्टे ऑनलाइन

एक लाख का इनामी बदमाश नफीस पहुंचा यमलोक, 34 से अधिक मामलों में चल रहा था वांछित

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) के दौरान गोली लगने से 1 लाख रुपये के इनामी नफीस की मौत हो गई। नफीस पर हत्या, लूट और जानलेवा हमलों जैसे 34 से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस की इस…

24GhanteOnline
October 18, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) के दौरान गोली लगने से 1 लाख रुपये के इनामी नफीस की मौत हो गई। नफीस पर हत्या, लूट और जानलेवा हमलों जैसे 34 से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं नफीस के फरार साथी की तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुठभेड़ कांधला थाना क्षेत्र के भाभीसा गांव के पास हुई। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश इलाके में घूम रहे हैं। इस पर कांधला पुलिस ने नाकाबंदी की। जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और इसी दौरान नफीस गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ (Encounter) के दौरान 1 लाख के इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी नफीस पुत्र मूदा निवासी मोहल्ला खैल थाना कांधला को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि नफीस के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

नफीस पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और जानलेवा हमलों जैसे गंभीर अपराधों के कुल 34 मामले दर्ज थे। तीन मामलों में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…