24 घण्टे ऑनलाइन

थाईलैंड की ओपाल सुचाता बनी 72वीं Miss World 2025, भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना

पूरी दुनिया को जिस पल का इंतजार था वो पल आ गया है। मिस वर्ल्ड 2025 के नाम का खुलासा हो गया है। लगभग 110 देशों के कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए थाईलैंड की ओपल सुचता चुऊंग्स्री (Opal Suchata) ने खिताब जीत लिया है।…

24GhanteOnline
May 31, 2025
2 min read

पूरी दुनिया को जिस पल का इंतजार था वो पल आ गया है। मिस वर्ल्ड 2025 के नाम का खुलासा हो गया है। लगभग 110 देशों के कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए थाईलैंड की ओपल सुचता चुऊंग्स्री (Opal Suchata) ने खिताब जीत लिया है। हैदराबाद में इवेंट का आयोजन हुआ, जहां उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

साल 2024 की मिस वर्ल्ड विनर क्रिस्टिना पिस्कोवा ने ओपल सुचता (Opal Suchata) को ताज पहनाया। क्रिस्टिना पिस्कोवा का ताल्लुक चेक रिपब्लिक से है। पिछले साल उन्होंने ये ताज जीता था, जो अब ओपल सुचता ने अपने नाम कर लिया है। खूबसूरत ताज के साथ-साथ ओपल ने अपने नाम 1 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से तकरीबन 8.5 करोड़ रुपये भी किए हैं। ये रकम प्राइज मनी के तौर पर मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और उसके पार्टनर द्वारा विजेता को दिया जाता है।


 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Miss World (@missworld)



 हैदराबाद में चला इवेंट


भारत ने इस बार प्रतियोगिता की मेजबानी की। 7 मई से हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में इवेंट शुरू हुआ था। वहीं लगभग 24 दिनों के बाद आज यानी 31 मई को इसका समापन हुआ और ओपल सुचता के रूप में दुनिया को 72वीं मिस वर्ल्ड मिल गई।

भारत को नंदिनी गुप्ता कर रही थीं रिप्रेजेंट


मिस वर्ल्ड 2025 में भारत को राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता रिप्रेजेंट कर रही थीं। नंदिनी साल 2023 की मिस इंडिया विजेता हैं। इस इवेंट में वो दुनियाभर में टॉप 20 और एशिया महाद्वीप में टॉप 5 तक पहुंचीं। हालांकि, जब एशिया के टॉप 2 कंटेस्टेंट का चुनाव हुआ तो नंदिनी उसमें जगह नहीं बना पाईं और रेस से बाहर हो गईं। उसके कुछ देर के बाद विनर के नाम का ऐलान हुआ।

ओपल सुचता चुऊंग्स्री ने साल 2024 में मिस यूनिवर्स थाईलैंड प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी। उसके बाद वो मिस वर्ल्ड में अपने देश को रिप्रेजेंट करने आई थीं और उन्होंने इस कॉम्पटीशन में दुनियाभर के कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।